
आगरा। देश में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर लोगों की चिंता काफी बढ़ गई है। दिल्ली एनसीआर औऱ आसपास से सटे इलाकों में यह समस्या कुछ ज्यादा ही बड़ी होती जा रही है। लोगों को पर्यावरण के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसी दिशा में पर्यटन मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल भी बाहर से आने वाले सैलानियों को स्वच्छ पर्यावरण का संदेश देते हुए जागरूक कर रहे हैं।
इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट में बिठाकर कराया ताज दर्शन
पर्यटन मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने गुरुवार को ताज महल घूमने आए सैलानियों को खुद ही ताज दर्शन कराया। बघेल ने सैलिनियों को ईलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट में बिठाया और खुद ही उसे ड्राइव कर लोगों को ताज महल घुमाया। पर्यटन मंत्री ने शिल्पग्राम से ताजमहल के गेट तक इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट चलाई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में बघेल इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट ड्राइव करते हुए लोगों को पर्यावरण के संबंध में जानकारी देते बच रहे हैं।
पर्यटकों को किया जागरूक
पर्यटन मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने सैलानियों को ताजमहल घुमाने के साथ ही उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरूक भी किया। सैलानियों को स्वच्छता का संदेश देने के साथ अपने आसपास सोसाइटी को साफ सुथरा रखने की भी अपील की। उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रय़ोग से प्रदूषण कम फैलने की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण शुद्ध रहेगा तो लोगों को कई तरह की गंभीर बीमारियां भी नहीं होंगी और स्वास्थ्य पर भी अच्छा प्रभाव पड़ेगा।
इसके साथ ही एसपी सिंह बघेल ने अपने आगरा स्थित निवास पर जनसमस्याएं भी सुनीं और अफसरों को उन्हें जल्द हल करने के भी दिशा निर्देश दिए।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।