सबके राजा राम क्या हिन्दू क्या मुसलमान, आगरा से पैदल ही अयोध्या के लिए निकले ये दो दोस्त

Published : Jan 17, 2024, 05:35 PM IST
agra to ayodhya

सार

अयोध्या राम मंदिर उद्घाटन में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। अयोध्या नगरी के लिए भक्तों का आना शुरू हो गया है। इनमें कुछ अनोखे श्रद्धालुओं का भी आगमन हो रहा है। आगरा से पैदल ही दो दोस्त अयोध्या के लिए निकले हैं। इनमें एक हिन्दू तो दूसरा मुस्लिम है। 

आगरा। अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन होना है। ऐसे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का जमावड़ा यहां लगने वाला है। दूर-दूर से श्रद्धालु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं। राम मंदिर उद्घाटन से पहले सामाजिक सौहार्द्र का मिसाल पेश करते हु दो दोस्त भी आगरा से पैदल ही राम मंदिर अयोध्या जाने के लिए निकल पड़े हैं। इनमें एक हिन्दू है तो दूसरा मुस्लिम है।

पढ़ें अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के साथ गिद्धराज जटायु की विशेष पूजा करेंगे पीएम मोदी, जानें क्या है खास

पैदल राम नगरी जाने का संकल्प
आगरा के दो दोस्त राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए पैदल यात्रा कर रामनगरी पहुंचने का संकल्प लिया है। दोनों पैदल ही आगरा से निकल पड़े हैं। दोनों का कहना है कि वह अयोध्या तक पैदल ही जाएंगे। राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के पहले वह अयोध्या में होंगे। अयोध्या राम मंदिर को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। 

प्रियांश और उस्मान की जोड़ी
आगरा के उस्मान अली (30) और प्रिंस शर्मा दोस्त हैं। दोनों अयोध्या के लिए आगरा से पैदल ही निकले हैं। दोनों दोस्तों ने हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल कायम की है। दोनों को अयोध्या यात्रा पर निकलने से पहले  निकलने से पहले दोनों पक्षों के लोगों ने उनको दुआएं और आशीर्वाद दिया। उस्मान और प्रिंस ने कहा कि पूरा देश राम की भक्ति में डूबा है। राम केवल हिन्दू नहीं, सभी के पूज्यनीय हैं। राम मंदिर बनने को लेकर हिन्दू-मुस्लिम दोनों में उत्साह है।  

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी की ODOP योजना से यूपी को नई रफ्तार: 1.84 लाख करोड़ निर्यात, 3.16 लाख लोगों को मिला रोजगार
UP Budget 2026-27: नगर विकास, स्मार्ट सिटी और शहरी अवसंरचना से बदलेगा नया उत्तर प्रदेश