
Uttar Pradesh BDS fees: डेंटल सर्जन बनने का सपना देख रहे छात्रों के लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी एक बेहद अहम खबर सामने आई है। अब BDS (बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी) कोर्स करने से पहले छात्रों और अभिभावकों को फीस को लेकर कोई भ्रम नहीं रहेगा। राज्य सरकार ने सभी निजी डेंटल कॉलेजों की सालाना फीस तय कर दी है, जिससे कॉलेज चुनना अब आसान हो गया है।
इस बार की निर्धारित फीस लिस्ट में सबसे महंगे कॉलेज के रूप में गाजियाबाद का आईटीएस डेंटल कॉलेज सामने आया है। यहां छात्रों को BDS कोर्स के लिए 5,52,960 रुपये प्रति वर्ष चुकाने होंगे। यह फीस अन्य सभी कॉलेजों से अधिक है और इसे प्रदेश का सबसे महंगा डेंटल कॉलेजघोषित किया गया है।
अगर आप कम खर्च में डेंटल पढ़ाई करना चाहते हैं, तो ये कॉलेज आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं, जिनकी सालाना फीस 2.93 लाख रुपयेतय की गई है:
यह भी पढ़ें: Kanpur Dehat को मिलेगा नया नाम? मंत्री राकेश सचान ने दिए बड़े संकेत, योगी सरकार में मंथन जारी?
चिकित्सा शिक्षा विभाग ने फीस तय करने की जिम्मेदारी एक आठ सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति को दी थी, जिसकी निगरानी प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने की।समिति ने प्रदेश के सभी 19 निजी डेंटल कॉलेजों की सुविधाओं, संसाधनों, इंफ्रास्ट्रक्चर और शिक्षण गुणवत्ता का अध्ययन कर हर कॉलेज के लिए अलग-अलग फीस निर्धारित की।
यह पूरी सूची चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है ताकि छात्र समय रहते जानकारी प्राप्त कर सकें।
| कॉलेज का नाम | स्थान | फीस (रुपये में) |
| सरदार पटेल डेंटल कॉलेज | लखनऊ | 4,92,480 |
| सरस्वती डेंटल कॉलेज | लखनऊ | 4,21,920 |
| बाबू बनारसी दास डेंटल कॉलेज | लखनऊ | 3,48,000 |
| श्री बांके बिहारी डेंटल कॉलेज | गाजियाबाद | 3,60,000 |
| केडी डेंटल कॉलेज | मथुरा | 3,28,000 |
| रामा डेंटल कॉलेज | कानपुर | 3,13,000 |
| महाराणा प्रताप डेंटल कॉलेज | कानपुर | 3,21,000 |
| आईटीएस डेंटल कॉलेज | ग्रेटर नोएडा | 4,38,000 |
| सुभारती डेंटल कॉलेज | मेरठ | 3,76,200 |
सरकार ने सिर्फ ट्यूशन फीस ही नहीं, बल्कि हॉस्टल और भोजन (फूड चार्ज) के लिए भी अलग से शुल्क निर्धारित किया है। इसका मकसद छात्रों को पूरी पारदर्शिता और आर्थिक स्थिरता देना है, जिससे दाखिले के समय कोई भ्रम या अतिरिक्त दबाव न हो।
यह भी पढ़ें: पौधरोपण महाभियान-2025: सभी 75 जनपदों में पौधरोपण करेंगे योगी के मंत्री
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।