महाराष्ट्र में BJP-महायुति की जीत पर CM योगी का रिएक्शन, जानिए क्या कहा?

Published : Nov 23, 2024, 05:46 PM ISTUpdated : Nov 23, 2024, 05:48 PM IST
Yogi-Adityanath-congratulate-BJP-mahayuti-alliance-parties-for-win-in-Maharashtra-Assembly-Election-2024

सार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा-महायुति की जीत पर बधाई दी और इसे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व का परिणाम बताया। साथ ही उन्होंने 'एक हैं तो सेफ हैं' का नारा भी दोहराया।

लखनऊ, 23 नवंबरः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव-2024 में भाजपा-महायुति गठबंधन को मिली जीत पर बधाई दी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव-2024 में भाजपा-महायुति को मिली ऐतिहासिक विजय की हार्दिक बधाई! सीएम योगी ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सुरक्षा, समृद्धि एवं सुशासन पर जनता-जनार्दन का आशीर्वाद है।

 

 

योगी ने फिर चेताया एक हैं तो 'सेफ' हैं...

सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र की इस ऐतिहासिक विजय के लिए भाजपा के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई देते हुए जनता-जनार्दन का अभिनंदन किया। सीएम योगी ने पोस्ट पर फिर चेताया कि एक हैं तो 'सेफ' हैं।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jal Jeevan Mission 2.0: यूपी में ग्रामीण जल योजना को बढ़ावा, केंद्र और राज्य ने किया अहम एमओयू
2017 से 2026 तक UP में क्या बदला? योगी सरकार ने पेश किया पूरा Report Card