योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा चुनाव 2024 परिणामों पर भारतीय जनता पार्टी को दी बधाई

Published : Oct 08, 2024, 07:56 PM IST
Yogi-Adityanath-government-full-scholarship-for-Dalit-student-for-IIT-Dhanbad-education

सार

UP के CM योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में BJP की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के कामकाज पर जनता की मुहर बताया।

लखनऊ, 8 अक्टूबरः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा विधानसभा चुनाव-2024 में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की जीत पर प्रसन्नता जाहिर की। सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर पोस्ट कर भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व मतदाताओं को बधाई दी।

यह जीत पीएम की लोककल्याणकारी नीतियों व सीएम के नेतृत्व पर विश्वास की मुहर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि 'विकसित हरियाणा-विकसित भारत' की संकल्पना की सिद्धि को समर्पित यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की लोक-कल्याणकारी नीतियों, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी के कुशल नेतृत्व और डबल इंजन की भाजपा सरकार की शक्ति पर हरियाणा की जनता जनार्दन के विश्वास की मुहर है।

सीएम योगी ने दी बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव-2024 में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक विजय की सभी समर्पित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं सम्मानित मतदाताओं को हार्दिक बधाई!

 

 

राष्ट्र प्रथम भाव से ओतप्रोत भाजपा को सौभाग्य देने के लिए हरियाणावासियों का अभिनंदन

सीएम योगी ने राष्ट्र प्रथम भाव से ओतप्रोत भाजपा को पुनः सेवा का सौभाग्य प्रदान करने के लिए सभी हरियाणा वासियों का हार्दिक अभिनन्दन किया।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

यमुना एक्सप्रेस-वे हादसा: मुझे बचा लो..बस में फंसे पिता का मौत से पहले बेटी को आखिरी कॉल
शिक्षक बनने की कीमत 40 लाख रुपए? वाराणसी के कबीर कॉलेज का बड़ा खुलासा!