
Hathras Crime News: हाथरस जिले के साइबर क्राइम पुलिस ने एक शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है, जो महिलाओं को सोशल मीडिया पर टारगेट कर उनके पैरों की आपत्तिजनक तस्वीरें मांगता था। आरोपी का नाम दीपक शर्मा है, जो अलीगढ़ का रहने वाला है। पुलिस की जांच में आरोपी के मोबाइल से 1000 से अधिक महिलाओं के पैरों की तस्वीरें बरामद हुई हैं।
इस मामले की शुरुआत 1 फरवरी 2025 को हुई, जब हाथरस गेट क्षेत्र की एक महिला ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि 24 अक्टूबर 2024 को एक अज्ञात व्यक्ति ने स्नैपचैट पर उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी, जिसे उसने स्वीकार कर लिया।
यह भी पढ़ें: YouTube से सीखकर लगाई ये खास फसल, अब हर सीजन में कमा रहा लाखों! सब पूछ रहे सफलता का राज!
कुछ दिन सामान्य चैटिंग के बाद, आरोपी ने अश्लील संदेश भेजना शुरू कर दिया और महिला से उसके पैरों की तस्वीरें मांगने लगा। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसे धमकाते हुए चैट सार्वजनिक करने और पैसे की मांग की। महिला की शिकायत पर साइबर क्राइम टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और तकनीकी निगरानी के माध्यम से आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे रुहेरी तिराहा से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा की गई जांच में आरोपी के मोबाइल से 1000 से अधिक महिलाओं के पैरों की तस्वीरें मिलीं। पुलिस जांच में यह भी पता चला कि दीपक शर्मा को महिलाओं के पैरों की तस्वीरें देखने का मानसिक विकार था।
एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि आरोपी दीपक शर्मा ऑनलाइन और ऑफलाइन महिलाओं से दोस्ती करता था और फिर उनके पैरों की तस्वीरें मांगता था। तस्वीरें न देने पर वह महिलाओं को धमकाता था और उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश करता था। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है।
यह भी पढ़ें: IPL 2025 के लिए लखनऊ तैयार! Ekana Stadium में होंगे IPL के सबसे रोमांचक मैच, जानें LSG का पूरा शेड्यूल!
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।