गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व पर CM योगी का संदेश, जानें क्या कहा?

Published : Nov 15, 2024, 06:43 PM IST
Yogi-Adityanath-participated-in-the-555th-Prakash-Parv-of-Shri-Guru-Nanak-Dev-Ji-Maharaj

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने गुरु गोविंद सिंह और उनके साहिबजादों के बलिदान को भी याद किया।

लखनऊ, 15 नवंबर: ईश्वर की आराधना के प्रति श्री गुरु नानक देव जी ने हम सभी को लगातार प्रेरित किया। साथ ही सन्मार्ग पर चलने का संदेश दिया। यही परंपरा आगे चलकर भक्ति से शक्ति के तेज पुंज के रूप में बदल गई और गुरु गोविंद सिंह महाराज के नेतृत्व में इसे नए आयाम मिले। गुरु गोविंद सिंह महाराज और उनके चार साहिबजादों के बलिदान की गाथा से हर भारतवासी गौरवान्वित महसूस करता है।

ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को आलमबाग एवं गुरुद्वारा पटेल नगर में श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 555वें प्रकाश पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में कही।

महान परंपराएं ही समाज और राष्ट्र को अपनी विरासत से जोड़ती हैं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 5 वर्ष पूर्व गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री आवास पर कीर्तन यात्रा का आयोजन किया गया था। उन्होंने इसे सौभाग्यशाली बताया। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों से गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादों की वीर बलिदानी दिवस को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 दिसंबर की तिथि को वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा कर, इसे राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम घोषित किया। यह कार्यक्रम आज की युवा पीढ़ी को देश और धर्म से जोड़ने के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी। सीएम योगी ने कहा कि ये महान परंपराएं समाज और राष्ट्र को अपनी विरासत से जोड़ने के साथ प्रेरणा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि अपनी विरासत और आदर्शों से प्रेरणा लेने वाला समाज कभी गुलाम नहीं हो सकता है।

कार्यक्रम के अंत में सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए कहा कि उनके आदर्शों से प्रेरित होकर समाज और राष्ट्र के हित में कार्य करने की उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP में ससुर को बचाने दौड़ी गर्भवती बहू, फिर जो हुआ उसने पूरे गांव को झकझोर दिया!
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी