महाकुम्भनगर में पहली किलकारी, सेंट्रल हॉस्पिटल में गूंजी खुशियां

Published : Dec 30, 2024, 03:13 PM IST
first-woman-delivery-happened-at-central-hospital-established-in-prayagraj-mahakumbh-2025-mela

सार

महाकुम्भनगर के सेंट्रल हॉस्पिटल में पहली डिलीवरी हुई। 20 वर्षीय सोनम को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

महाकुम्भनगर। महाकुम्भनगर के सेंट्रल हॉस्पिटल में रविवार को चिकित्सकों ने पहले डिलीवरी कराने में सफलता प्राप्त की। सेंट्रल हॉस्पिटल में डॉक्टर गौरव दुबे के नेतृत्व में तीन चिकित्सकों की टीम ने मिलकर महिला का प्रसव कराया। महाकुम्भ मेला के नोडल चिकित्सा स्थापना डॉक्टर गौरव दुबे ने बताया कि महाकुम्भनगर में यहां सेंट्रल हॉस्पिटल में पहले बालक का जन्म हुआ है। 20 वर्षीय महिला सोनम को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। चिकित्सकों के अनुसार बच्चे का वजन 2.4 किलो है। सेंट्रल हॉस्पिटल में डॉक्टर गौरव के नेतृत्व में डॉक्टर नूपुर और डॉक्टर वर्तिका ने यह सफल ऑपरेशन किया है। उन्होंने बताया कि जच्चा और बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं। उल्लेखनीय है कि महाकुम्भ मेला क्षेत्र के परेड में स्थापित अस्थाई अस्पताल में पहली बार डिलीवरी की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। यहां लेबर रूम भी स्थापित किया गया है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

महिला क्रिकेट टीम से लेकर 9 देवियों का विकराल रूप, काशी में निकली भव्य शिव बारात
26 करोड़ भक्तों ने किए काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन, ऐतिहासिक है आज का दिन