Lok Sabha Election 2024: पीलीभीत-सहारनपुर समेत UP की इन सीटों पर फेज वन में होगा चुनाव, जानें कौन हैं उम्मीदवार

पहले चरण में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के आठ लोकसभा सीटों पर चुनाव होगा। इनके नाम पीलीभीत, सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद और रामपुर हैं।

Vivek Kumar | Published : Apr 18, 2024 11:29 AM IST

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 सात चरणों में हो रहे हैं। शुक्रवार को पहले चरण का मतदान होगा। उत्तर प्रदेश के आठ लोकसभा सीटों (पीलीभीत, सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद और रामपुर) के मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। राज्य में लोकसभा की 80 सीटें हैं। यहां सभी सातों चरणों में चुनाव होने हैं।

उत्तर प्रदेश के इन सीटों पर होंगे चुनाव, ये हैं प्रत्याशी

पीलीभीत: भाजपा ने वरुण गांधी का टिकट काटकर जितिन प्रसाद को मैदान में उतारा है। उनका मुकाबला सपा के भगवंत सरन गंगवार और बसपा के अनीस अहमद खान से है।

सहारनपुर: इस सीट पर भाजपा ने राघव लखनपाल, कांग्रेस ने इमरान मसूद और बसपा ने माजिद अली को चुनावी मैदान में उतारा है।

कैराना: यहां भाजपा के प्रदीप कुमार और सपा की प्रत्याशी इकरा हसन के बीच मुकाबला है।

मुजफ्फरनगर: बीजेपी उम्मीदवार संजीव बालियान का मुकाबला सपा के हरेंद्र मलिक से है। बसपा ने दारा सिंह प्रजापति को उतारा है।

रामपुर: भाजपा के घनश्याम लोधी, बसपा के जीशान खान और सपा के मोहिबुल्लाह नदवी के बीच टक्कर है।

मुरादाबाद: बीजेपी के सर्वेश सिंह का मुकाबला बसपा के मोहम्मद इरफान सैफी से है।

बिजनौर: रालोद के चंदन चौहान, बसपा के विजेंद्र सिंह और सपा के यशवीर सिंह के बीच टक्कर है।

नगीना: भाजपा के ओम कुमार, सपा के मनोज कुमार और बसपा के सुरेंद्र पाल सिंह के बीच मुकाबला है।

2019 के चुनाव में इन सीटों की स्थिति

पीलीभीत: वरुण गांधी ने 59.4% के रिकॉर्ड वोट शेयर के साथ बड़ी जीत हासिल की थी।

सहारनपुर: इस सीट पर बसपा को जीत मिली थी।

कैराना: बीजेपी को जीत मिली थी।

मुजफ्फरनगर: भाजपा के संजीव बालियान को जीत मिली थी।

रामपुर: 2022 में उपचुनाव के चलते इस सीट पर नेतृत्व परिवर्तन हुआ था।

मुरादाबाद: पिछले एक दशक में यह सीट बारी-बारी से सपा और बसपा के बीच जाती रही है।

बिजनौर: बसपा को जीत मिली थी।

नगीना: बसपा के गिरीश चंद्र को जीत मिली थी।

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2024 पहला चरण: नितिन गडकरी से लेकर नकुल नाथ तक ये हैं मुख्य उम्मीदवार, जानें जरूरी बातें

Read more Articles on
Share this article
click me!