
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शातिर दुल्हन ने तीन मुस्लिम पुरुषों से एक-एक कर निकाह किया। इसके बाद उसने एक लिव-इन पार्टनर के साथ समय बिताया और फिर एक हिंदू युवक से शादी कर ली। लेकिन सुहागरात के दो दिन बाद अचानक वहां से भी गायब हो गई। लेकिन इस बार के पति ने पुलिस की मदद से उसके राज का जो पर्दाफाश किया, उसे सुनकर लोग दंग रह गए।
मामला मथुरा जिले के मांट थाना क्षेत्र के ढकू गांव का है। यहां के रहने वाले वीरेंद्र नामक युवक की शादी नहीं हो रही थी। गांव के ही कुछ लोगों ने उसे एक लड़की से मिलवाया और परिवार से शादी के लिए दो लाख रुपये की डिमांड रखी। लड़की का नाम काजल बताया गया। 26 अगस्त को दो लाख रुपये देकर भांडीरवन के वट वृक्ष के नीचे वीरेंद्र और काजल की शादी कराई गई। उसके बाद दूल्हे को दुल्हन अपने घर जावरा ले गई। पहले दो दिन सब सामान्य दिखा, लेकिन सुहागरात के दो दिन बाद दुल्हन अचानक गायब हो गई।
दूल्हा और परिवार ने खोजबीन शुरू की। तलाश में दुल्हन को एक कॉलेज के पास जावेद नामक युवक के साथ देखा गया। दोनों को थाने लाया गया। पुलिस के सामने दुल्हन ने अपना असली नाम गुलबसा बताया। उसने खुलासा किया कि उसने पहले आगरा निवासी फुरकान, फिर फिरोजाबाद निवासी सलमान और तीसरे अलीगढ़ निवासी आमिर से निकाह किया था।
लुटेरी दूल्हन गुलबसा ने बताया कि वह जावेद के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही थी। उसने पैसों के लालच में वीरेंद्र को फंसाया और दो लाख रुपये लेकर वापस जावेद के पास चली गई। लेकिन अब पुलिस की नजरों में आने के बाद उसका खेल फेल हो गया।
पुलिस ने गुलबसा और जावेद को गिरफ्तार कर लिया है। इनके बाकी साथियों की तलाश जारी है। साथ ही लूट का सारा सामान भी बरामद किया गया है। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और अपराध की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई जारी है।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।