CM योगी आदित्यनाथ ने नवरात्रि पर काशी विश्वनाथ और काल भैरव मंदिर में की पूजा

Published : Oct 08, 2024, 12:48 PM IST
Yogi-Adityanath-on-Navratri-2024-offers-prayers-at-Kashi-Vishwanath-Temple-in-Varanasi

सार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को वाराणसी में काशी विश्वनाथ और काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने विशालाक्षी मंदिर में भी दर्शन किए।

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शक्ति के पर्व नवरात्रि पर शिव की भी आराधना की। भारत सेवाश्रम संघ में मां दुर्गा की पूजा के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ दरबार व काल भैरव मंदिर में भी दर्शन-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने विशालाक्षी मंदिर में भी दर्शन किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शारदीय नवरात्रि की पंचमी तिथि पर सोमवार को वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने समीक्षा बैठक की, फिर विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया।

सीएम ने काल भैरव व काशी विश्वनाथ दरबार में लगाई हाजिरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री काशी विश्वनाथ के दरबार में विधिवत पूजन-अर्चन कर उत्तर प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की। वहीं काशी कोतवाल बाबा काल भैरव के चरणों में भी हाजिरी लगाई। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा जल्द ही प्रस्तावित है। इस दौरान प्रधानमंत्री कई योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। इसके पूर्व सीएम योगी आदित्यनाथ ने यहां पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण भी किया।

सुखी-समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना की

मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को काशी कोतवाल काल भैरव का दर्शन कर आरती की और श्री काशी विश्वनाथ धाम में मत्था टेका। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंच कर उन्होंने विधि विधान से दर्शन-पूजन किया। सीएम ने बाबा के गर्भगृह में षोडशोपचार पूजन किया। वहीं विशालाक्षी मंदिर में भी दर्शन कर लोक कल्य़ाण और सुखी-समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना की।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

1 अगस्त 2026 मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR से यूपी तक 7 राज्यों में बारिश का नया अलर्ट, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम
UP Police Result 2026 Out: 76184 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित, जानें कटऑफ, DV-PST डेट और रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका