सीएम योगी ने 'जय जवान-जय किसान' के प्रणेता शास्त्री जी को दी श्रद्धांजलि

Published : Oct 02, 2024, 01:13 PM IST
Yogi-Adityanath-on-Gandhi-Jayanti-paid-tribute-to-Lal-Bahadur-Shastri--statue

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और 'जय जवान-जय किसान' के नारे को याद किया। सीएम योगी ने शास्त्री जी को सादगी और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक बताया।

लखनऊ, 2 अक्टूबरः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस पर उन्हें नमन किया। सीएम योगी ने शास्त्री भवन पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

इस दौरान विधान परिषद सदस्य महेंद्र सिंह, लालजी प्रसाद निर्मल, मुख्य सचिव मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।

 

 

'जय जवान-जय किसान' के उद्घोष से शास्त्री जी ने राष्ट्र में नवचेतना का संचार किया था

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा कि सादगी, सदाचार, शुचिता व कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक पुरुष थे। 'जय जवान-जय किसान' के उद्घोष से राष्ट्र में नवचेतना का संचार करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री, 'भारत रत्न' लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।

लोकतंत्र की 'पाठशाला' थे शास्त्री जीः सीएम योगी

सीएम ने लिखा कि भारतीय राजनीति में सादा जीवन-उच्च विचार सिद्धांत के श्रेष्ठतम प्रतीक पुरुष थे। वे लोकतंत्र की 'पाठशाला' थे।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

एक तीर से दो निशाने! गोमती की बाढ़ भी रुकेगी और लखनऊ को मिलेगी एक और शानदार 6-लेन सड़क
अयोध्या में अखिलेश ने योगी को दे दिया खुला चैलेंज, बोले- ‘खुद यहां से चुनाव लड़कर दिखाएं’