लखनऊ में SDRF जवान ने पत्नी की हत्या कर आत्महत्या की, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

Published : Dec 03, 2024, 12:50 PM IST
UP News

सार

लखनऊ में एसडीआरएफ के जवान अजय सिंह ने पत्नी की हत्या कर फंदा लगाकर आत्महत्या की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।

लखनऊ। UP की राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां SDRF (राज्य आपदा मोचन बल) के जवान ने अपनी पत्नी की हत्या के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद घरवालों की चीखें सुनकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

पति-पत्नी की हत्या और आत्महत्या, वजह खोज रही पुलिस

यह घटना मंगलवार सुबह की है। एसडीआरएफ के जवान अजय सिंह (27) ने अपनी पत्नी नीलम की हत्या करने के बाद खुद को फांसी पर लटका लिया। पुलिस ने बताया कि अजय सिंह का फोन कई घंटों से बंद था वो कल रात की गड़ना मे गैरहाज़िर और आज सुबह की परेड में भी नहीं आया था। जिससे उनके साथी कांस्टेबल पीसी शहंशाह कटिहार ने पुलिस को सूचित किया। अभी हत्या और आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने क्या पाया?

सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और दरवाजा भीतर से बंद पाया। पुलिस ने रोशनदान से झांककर देखा तो अजय सिंह का शव फंदे पर लटका हुआ था, जबकि बिस्तर पर उनकी पत्नी का शव पड़ा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वीडियोग्राफी कराई है।

क्या हो सकती है हत्या की वजह?

प्रारंभिक जांच के मुताबिक, पुलिस का मानना है कि अजय सिंह ने पहले अपनी पत्नी नीलम का गला दबाकर हत्या की और बाद में खुद फांसी पर लटककर आत्महत्या कर ली। इस मामले की जांच में पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।

घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने एसडीआरएफ के अफसरों को इस घटना के बारे में सूचित किया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में पूरी जानकारी सामने आएगी।

एसडीआरएफ जवान अजय सिंह की डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

अजय सिंह तोमर की शादी आगरा जिले के नगला पदी क्षेत्र में रहने वाली नीलम से करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। घटना के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया है। अब पुलिस दोनों मौतों के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस घटना के पीछे की सच्चाई का खुलासा जल्द ही किया जाएगा, और जो भी आरोपी होंगे, उन्हें न्याय के कठघरे में लाया जाएगा। इस घटना ने राजधानी में बढ़ते घरेलू विवादों और आत्महत्या के मामलों को लेकर एक नई चिंता पैदा की है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घरेलू विवादों में उचित समाधान खोजें और मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें।

किराए के मकान में रहता था SDRF जवान

अजय सिंह रणवीर सिंह यादव उर्फ रामू नूरनगर भदरसा के मकान में किराए पर रहता था। बिजनौर थाना प्रभारी अरविन्द सिंह राणा ने बताया कि एसडीआरएफ की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि अजय पंखे के सहारे फंदे पर लटका था। उसकी पत्नी का शव बेड पर पड़ा था। 

ये भी पढ़ें…

मेरठ में भाई के झगड़े में 8 साल की बहन का खून, घर में घुसकर 9 लोगों ने मारी गोली

डार्क वेब डील और पर्सनल मीट: नोएडा फर्म के चौंकाने वाला हॉलिडे स्कैम की स्टोरी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की सशक्तिकरण नीति से सर्वोदय विद्यालय के छात्रों की राष्ट्रीय स्तर पर चमक
योगी सरकार की बाल श्रमिक विद्या योजना से 20 जिलों में 2000 बच्चों को मिलेगा लाभ