यूपी में इस दिन सर्दी की होगी विदाई, देखें मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट

Published : Feb 09, 2025, 09:18 PM ISTUpdated : Feb 09, 2025, 09:19 PM IST
up weather 20 january

सार

उत्तर प्रदेश में फरवरी में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। 5 दिनों तक मौसम साफ रहेगा और अगले कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

फरवरी महीने में उत्तर प्रदेश के मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जहां सुबह और रात के समय ठंडक और गलन बनी हुई है, वहीं दोपहर में तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। इस बदलाव के चलते प्रदेश के कई शहरों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन अब इसमें गिरावट दर्ज की गई है।

कैसा रहेगा अगले 5 दिनों तक मौसम?

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 5 दिनों तक यूपी में मौसम को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। रविवार को पूर्वी और पश्चिमी यूपी दोनों ही क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य और साफ बना रहेगा।रविवार को उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, झांसी, प्रयागराज और नोएडा में मौसम स्थिर और साफ रहने का अनुमान है। हालांकि अभी कुछ दिनों तक सुबह-शाम ठंडक बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें: ससुरालवालों ने शादी के 10 साल बाद की ऐसी मांग, सुनकर उड़ गए होश

4 से 5 दिनों में तापमान में होगी बढ़ोतरी

आने वाले 4 से 5 दिनों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। अयोध्या में शनिवार को प्रदेश का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया, जहां न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा। सबसे अधिक तापमान बांदा में रिकॉर्ड किया गया, जहां अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

मेरठ की जहरीली बीवी!, आधी रात को बिस्तर पर लेकर आई सांप, फिर जो हुआ वो खतरनाक था
Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल