नवरात्रि से पहले बदलेगा मौसम का मिजाज, प्रदेश में बढ़ेगा तापमान, देखें IMD का अपडेट

Published : Mar 26, 2025, 03:24 PM IST
up weather february

सार

UP Weather: यूपी में गर्मी के एहसास ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। ऐसे में मौसम विभाग ने तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम में तेजी से बदलाव देखा जा रहा है। मार्च के महीने में राज्य के कई जिलों में भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। कई जिलों में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने 27 मार्च से अगले 72 घंटों के दौरान तेज हवाओं के चलने का अनुमान जताया है। ऐसा कहा जा रहा है कि अगले 24 घंटे में प्रदेश में तेज हवा चल सकती है।

प्रदेश में बढ़ेगा तापमान

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक के अनुसार, 26 मार्च, बुधवार को उत्तर प्रदेश में मौसम सामान्य रहेगा। इस दौरान सुबह से ही तेज धूप निकलेगी, जो सूरज ढलने तक बनी रहेगी। यूपी के कई प्रमुख शहरों, जैसे लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर, आगरा, अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर और अन्य जिलों में आसमान साफ रहेगा, जिससे तपिश का सामना करना पड़ेगा और गर्मी का असर अधिक महसूस होगा।

यह भी पढ़ें: विंध्यवासिनी धाम: अब डिजिटल दर्शन! वेबसाइट और ऐप से पाएं सारी जानकारी!

इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

शुक्रवार को यानी 28 मार्च को उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने के साथ तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान इन दोनों हिस्सों में हवा की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। 29 मार्च को भी तेज हवा चलने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि मौसम साफ बने रहने की उम्मीद है। वहीं, 30 और 31 मार्च को प्रदेश में मौसम शुष्क और साफ रहने की संभावना है।

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Super TET Form 2026: फॉर्म में न करें ये 4 गलतियां, वरना सीधे रिजेक्ट हो जाएगा आवेदन!
लखनऊ: EMI नहीं भरी तो 5 दिन बनाया बंधक! फिर ब्लड बैंक में जो हुआ, आरोप सुनकर चौंक जाएंगे