UP Woman Executed in UAE: कौन थी शहजादी खान? किया क्या गुनाह कि मिली मौत

Published : Mar 03, 2025, 05:45 PM ISTUpdated : Mar 03, 2025, 05:57 PM IST
Shahzadi Khan

सार

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली शहजादी खान (Shahzadi Khan) को फांसी की सजा (UP Woman death row in UAE) दी गई है। उसे एक बच्चे की मौत के मामले में दोषी करार दिया गया था।

UP Woman Executed in UAE: उत्तर प्रदेश की एक महिला को UAE (United Arab Emirates) में मौत की सजा दी गई है। शहजादी खान नाम की महिला को 15 फरवरी को यह सजा मिली। उसे एक बच्चे की मौत के मामले में दोषी करार दिया गया था। सोमवार को विदेश मंत्रालय ने दिल्ली हाईकोर्ट को घटना की जानकारी दी।

पर्यटक वीजा पर अबू धाबी गई थी शहजादी खान

33 साल की शहजादी खान यूपी के बांदा जिले की रहने वाली थी। वह पर्यटक वीजा पर 19 दिसंबर 2022 को अबू धाबी गई थी। अबू धाबी पहुंचने के बाद वह एक दंपति के साथ रही। उस दंपति ने शहजादी के लिए केयरटेकर वीजा की व्यवस्था की। उसे अपने नवजात बेटे की देखभाल का काम दिया।

फरवरी 2023 में नवजात बच्चे की मौत हुई तो दंपति ने इसके लिए शहजादी को जिम्मेदार बताया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। दंपति ने आरोप लगाया कि शहजादी ने उनके बच्चे को मार डाला। शहजादी को अल वथबा सेंट्रल जेल में रखा गया था।

शहजादी पर लगा था 4 महीने के बच्चे का गला घोंटने का आरोप

कोर्ट डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, शहजादी पर गुस्से में आकर 4 महीने के बच्चे का गला घोंटने का आरोप लगाया गया था। मुकदमे के दौरान कोर्ट को बताया गया कि वह दुर्व्यवहार और वेतन न मिलने से परेशान थी। इसके चलते उसने अपनी भड़ास बच्चे पर निकाली। वहीं, शहजादी और उसके पिता ने कोर्ट में कहा कि बच्चे की मौत डॉक्टर की लापरवाही के कारण हुई। बच्चे को उस दिन टीका लगाया गया था। उसे बुखार था।

5 मार्च को अबू धाबी में होगा शहजादी का अंतिम संस्कार

31 जुलाई 2023 को UAE के एक लोअर कोर्ट ने शहजादी को मौत की सजा सुनाई। 28 फरवरी 2024 को अपीलीय कोर्ट ने सजा को बरकरार रखा। 5 मार्च को अबू धाबी में शहजादी का अंतिम संस्कार होगा। विदेश मंत्रालय की ओर से कोर्ट में पेश हुए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (ASG) चेतन शर्मा ने जस्टिस सचिन दत्ता की पीठ को बताया कि मंत्रालय और अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास अंतिम संस्कार के लिए शहजादी के परिवार के सदस्यों की अबू धाबी जाने में सहायता करेगा।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की सशक्तिकरण नीति से सर्वोदय विद्यालय के छात्रों की राष्ट्रीय स्तर पर चमक
योगी सरकार की बाल श्रमिक विद्या योजना से 20 जिलों में 2000 बच्चों को मिलेगा लाभ