Yogi Adityanath के प्लेन ने आगरा में की इमरजेंसी लैंडिंग, जानें आई क्या परेशानी

Published : Mar 26, 2025, 07:47 PM ISTUpdated : Mar 26, 2025, 07:54 PM IST
Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath (Photo/ANI)

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के विमान की आगरा एयरपोर्ट (Agra Airport) पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई। तकनीकी खराबी के कारण यह फैसला लिया गया। वे सुरक्षित हैं और लखनऊ लौट गए हैं।

Yogi Adityanath Plane Emergency Landing: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विमान ने बुधवार को आगरा एयरपोर्ट (Agra airport) पर इमरजेंसी लैंडिंग की। उड़ान के दौरान विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके चलते यह फैसला लेना पड़ा। आदित्यनाथ ने आगरा में एक रैली को संबोधित किया। वह सुरक्षित हैं। दूसरे विमान से लखनऊ लौट गए हैं।

आदित्यनाथ के विमान ने आगरा एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। कुछ देर में ही विमान के पायलट को पता चला कि ब्रेक में समस्या है। ब्रेक संबंधी यह परेशानी लैंडिंग के वक्त बड़ा खतरा बन सकती थी। इसके चलते विमान को वापस आगरा एयरपोर्ट भेजा गया। विमान ने इमरजेंसी लैंडिंग की। आदित्यनाथ को कोई चोट नहीं लगी है। वह सुरक्षित हैं। अधिकारी उन्हें लखनऊ लौटने के लिए दूसरे विमान में ले गए।

आदित्यनाथ की भाजपा सरकार ने पूरे किए हैं 8 साल

यह घटना उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की भाजपा सरकार के 8 साल पूरे होने के दो दिन बाद हुई है। आगरा में भाजपा सरकार के 8 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में आदित्यनाथ ने विपक्ष पर राज्य के विकास में "बाधा" डालने का आरोप लगाया।

CM योगी ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने से पहले स्थिति बहुत खराब थी। युवा पहचान के संकट से जूझ रहे थे। किसान आत्महत्या कर रहे थे और गरीब भूख से मर रहे थे। उन्होंने कहा, "यह वही राज्य है जहां युवाओं को नौकरी नहीं मिलती थी। जब वे राज्य से बाहर जाते थे तो पहचान के संकट का सामना करना पड़ता था।"

आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर "विकास का विरोध" करने का आरोप लगाया। कहा, "जब उत्तर प्रदेश के गौरव की बात आती है तो ये लोग सबसे पहले भ्रम फैलाने वाली बातें करना शुरू कर देते हैं।"

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की अभ्युदय कोचिंग: 23 हजार से ज्यादा युवाओं को मुफ्त तैयारी का बड़ा अवसर
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: भारतीय संस्कृति और आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम, उद्घाटन जल्द