मेरठ में फिर मर्डर: इस बार मुस्कान से क्रूर निकला मोहित, 2 बेटियों के सामने मां को मार डाला

Published : Apr 21, 2025, 06:04 PM IST
uttar pradesh meerut shocking murder news

सार

मेरठ में एक पति ने अपनी पत्नी की बच्चों के सामने हत्या कर दी और फिर खुद पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। घरेलू विवाद के बाद यह खौफनाक घटना ब्रह्मपुरी में हुई।

मेरठ. उत्तर प्रदेश का मेरठ दिनों से चर्चा में बना हुआ है। वजह लगातार शाकिंग क्राइम की घटनाएं सामने आ रही हैं। अभी सौरभ हत्याकांड की खबरें थमी भी नहीं थीं कि अब एक और मर्डर सुर्खियों में है। लेकिन यहां पति विलेन है, जिसने अपनी बीवी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। हैरान की बात यह है कि उसने पत्नी का कत्ल अपनी बच्चों के सामने किया और फिर पुलिस थाने जाकर खुद को सरेंडर भी कर दिया।

पापा मम्मी को मारते रहे और मासूम बच्चियां चीखती रहीं

दरअसल, यह मामला मेरठ जिले के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सामने आया है। जहां घरेलु विवाद से परेशान होकर मोहित शर्मा नाम के युवक ने अपनी पत्नी सलोनी शर्मा का गला दबाकर हत्या कर दी। जिस वक्त आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया उस दौरान उसकी 6 और 7 साल की दो बेटियां सामने मौजूद थीं। मासूम बच्चियां चीखती-चिल्लाती रहीं, लेकिन वो नहीं रूका। बताया जाता है कि पति रोजाना शराब पीकर घर आता था और पत्नी मना करती तो झगड़ने लगता था। शुक्रवार रात भी यही हुआ था, मोहित शराब पीकर घर लौटा, जिसकी वजह से पत्नी से झगड़ा हुआ और विवाद इतना बढ़ गया कि मामला यहां तक आ पहुंचा।

मैंने पत्नी को मार दिया है...मुझे गिरफ्तार कर लीजिए

बताया जाता है कि आरोपी मोहित पत्नी की हत्या करने के बाद एक घंटे तक शव के पास बैठा रहा। इसके बाद उसने 112 पर कॉल करके पुलिस को बताया कि उसने पत्नी को मार डाला है, उसे गिरफ्तार कर लीजिए। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे पकड़ लिया। फिर आरोपी ने थाने में जाकर पहले अपना जुर्म कबूला और पूरी कहानी बयां की। इस पूरे मामले की जांच मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार तड़के हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या की वजह आपसी विवाद है।

2016 में हुई थी मोहित और सोलनी की शादी

बता दें कि मृतका पत्नी गाजियाबाद की रहने वाली थी, जबकि आरोपी मोहित टैक्सी चालक है और किराए का घर लेकर ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में रहता है। मोहित शर्मा और सोलनी की शादी साल 2016 में हुई थी। दोनों को दे बेटियां हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम अब अनाथ हो गई हैं। मां का मर्डर हो गया और पिता जेल में जुर्म की सजा काटेगा।

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

4 साल इंतजार के बाद पैदा हुए बच्चे की 23वें दिन नींद में मौत, पैरेंट्स को अलर्ट करने वाली खबर!
ये हैं भदोही की रेखा : कभी सिलाई करती थीं, अब बना रहीं डिटर्जेंट पाउडर