Shocking News: पत्नी ने कुल्हाड़ी से पति को काट डाला, शव के किए पांच टुकड़े

Published : Jul 28, 2023, 12:24 PM ISTUpdated : Jul 28, 2023, 12:26 PM IST
crime news

सार

उत्तर प्रदेश पुलिस (Uttar Pradesh Police) ने एक महिला को उसके पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला ने कुल्हाड़ी से पति की हत्या की। उसने शव के टुकड़े किए और उन्हें पास के नहर में फेंक दिया।

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश में एक महिला ने कुल्हाड़ी मारकर पति की हत्या (woman kills husband) कर दी। उसने सो रहे पति को पहले खाट से बांध दिया। इसके बाद कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसके शरीर को चीर दिया। हत्या के बाद उसने शव के पांच टुकड़े किए और लोगों की नजर से आने से बचते हुए उन्हें पास के नहर में फेंक दिया।

घटना पीलीभीत जिले की है। मृतक की पहचान 55 साल के रामपाल के रूप में हुई है। वह गजरौला क्षेत्र के शिवनगर का रहने वाला था। पहले बेटे ने रामपाल के लापता होने की शिकायत पुलिस में की थी। वह पास में ही दूसरे घर में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता है।

पति के दोस्त के साथ रह रही थी राम पाल की पत्नी

राम पाल की पत्नी का नाम दुलारो देवी है। वह कुछ दिनों से अपने पति के दोस्त के साथ रह रही थी। उसने एक महीने पहले अपने बेटे को पति के लापता होने की जानकारी दी थी। बेटे की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की। पुलिस को दुलारो देवी पर शक हुआ।

पुलिस की पूछताछ में दुलारो देवी ने कबूल किया जुर्म

पुलिस ने दुलारो देवी को हिरासत में लिया और उससे पति के बारे में पूछताछ की। पहले तो उसने पुलिस को बरगलाने की कोशिश की, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से सवाल किए तो टूट गई। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। दुलारो ने पुलिस को बताया कि उसने ही रविवार रात को अपने पति की हत्या की थी। उस वक्त उसका पति सो रहा था।

यह भी पढ़ें- दिल्ली: सिर में गोली मारकर महिला की हत्या, युवक ने की खुदकुशी, कई साल पहले जिम में मिले थे दोनों

दुलारो ने पुलिस को बताया कि उसने शव के टुकड़ों को पास के नगर में फेंक दिया था। बारिश का मौसम होने से नहर में इन दिनों पानी आधिक है। पुलिस ने कहा कि वे राम पाल के शरीर के अंगों को निकालने के लिए गोताखोरों की मदद ले रहे हैं। इसी बीच नहर में मृतक के खून से सने कपड़े और गद्दा मिला है। पुलिस ने कहा कि हत्या क्यों हुई इसकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- फोन खरीदने के लिए पति-पत्नी ने 8 महीने के बच्चे को बेचा, घूम-घूमकर मनाया हनीमून, पोल खुली तो हुआ यह हाल

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की आबकारी नीति से एथेनॉल उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, निवेश में आई तेजी
बरेली वालों तैयार रहें! मेट्रो दौड़ने में बस थोड़ा वक्त ओर!