UP के इटावा में चलती ट्रेन में लगी आग, 19 यात्री घायल, कई की हालत गंभीर

Published : Nov 16, 2023, 07:45 AM ISTUpdated : Nov 16, 2023, 08:41 AM IST
Train Accident

सार

उत्तर प्रदेश के इटावा में दिल्ली से सहरसा जा रही वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई। हादसे के चलते 19 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

इटावा। उत्तर प्रदेश में 12 घंटे से भी कम समय में चलती ट्रेन में आग लगने की दूसरी घटना हुई है। इटावा में दिल्ली से बिहार के सहरसा जा रही वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन के एस-6 कोच में आग लग गई। इस हादसे में 19 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कई घायलों की स्थिति गंभीर है।

ऐसी जानकारी मिली है कि आग पैट्री कार में लगी थी, जिसके बाद यह स्लीपर कोच एस-6 तक पहुंच गई। कई यात्रियों ने बोगी से कूदकर जान बचाई। हादसे में किसी के मारे जाने की खबर नहीं मिली है। 

रात करीब दो बजे हुआ हादसा

हादसा रात करीब दो बजे हुआ। उस समय ट्रेन में सवार बहुत से यात्री सो रहे थे। ट्रेन लोगों से खचाखच भरी हुई थी। जगह नहीं मिलने के चलते बहुत से लोग जग रहे थे। इसी दौरान उन्हें आग लगने की जानकारी मिली। 11 यात्री आग से ज्यादा झुलस गए थे। उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहीं, आठ यात्रियों को माइनर बर्न इंजरी हुई। जिला अस्पताल में उनका इलाज कराया गया। सुबह करीब छह बजे जले हुए बोगी को काटकर ट्रेन को सहरसा के लिए रवाना किया गया। हादसे की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- UP News: नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन में भीषण आग, दो जनरल बोगियों में आग के बाद भगदड़, कई घायल

बुधवार को नई दिल्ली-दरभंगा सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में लगी थी आग

इससे पहले बुधवार को नई दिल्ली-दरभंगा सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोचों (S1 और S2) में आग लगी थी। हादसा सराय भोपत रेलवे स्टेशन के पास हुआ था। आग को कई दमकल गाड़ियों ने बुझाया था। ट्रेन को इटावा के पास सरायभूपत रेलवे स्टेशन पर रोका गया था। इस आग की वजह से करीब एक दर्जन लोगों के झुलसने की सूचना मिली। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आग लगने से यात्रियों के सामान जल गए थे।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की सशक्तिकरण नीति से सर्वोदय विद्यालय के छात्रों की राष्ट्रीय स्तर पर चमक
योगी सरकार की बाल श्रमिक विद्या योजना से 20 जिलों में 2000 बच्चों को मिलेगा लाभ