Mission Shakti 5: महिलाओं के सुरक्षा और सम्मान के लिए यूपी में रैली

Published : Sep 22, 2025, 12:43 PM IST

Mission Shakti 5 Uttar Pradesh Bike Rally: यूपी में महिलाओं के सुरक्षा, सम्मान और आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए 18,000 से अधिक महिला पुलिसकर्मियों ने बाइक रैली निकाली। #MissionShakti5 सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंडिंग में शामिल रहा।

PREV
15
मिशन शक्ति 5: यूपी में महिला सुरक्षा के लिए बाइक रैली का शोर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को “मिशन शक्ति 5” का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य प्रदेश भर में महिलाओं के सुरक्षा, सम्मान और आत्मविश्वास की भावना को और अधिक मजबूत करना है। इसके तहत उत्तर प्रदेश पुलिस के 18,000 से अधिक महिला कर्मियों ने प्रदेश के सभी जिलों में बाइक रैली निकाली।

25
महिला सुरक्षा और सम्मान के संदेश से गूंज उठी सड़कें

डीजीपी राजीव कृष्ण ने बताया कि सभी जिलों में महिला पुलिस कर्मियों ने “सुरक्षा और सम्मान, नारी का अधिकार” जैसे नारों के साथ रैली निकालकर सड़कें गूंज उठाईं। आमजन ने तालियों और पुष्पवर्षा के साथ रैली का स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि “नारी सुरक्षा और सम्मान ही हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

35
मिशन शक्ति केंद्र और महिला हेल्पलाइन की शुरुआत

लोकभवन में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी 1,663 थानों में मिशन शक्ति केंद्र की शुरुआत की। इसके साथ ही महिलाओं के लिए सुरक्षा और सहायता से जुड़ी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी जारी की गई। नवरात्रि और आगामी त्योहारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतज़ाम किए जाने के निर्देश भी दिए गए।

45
पुलिस और प्रशासन की सक्रिय भागीदारी

बाइक रैली ने यह संदेश स्पष्ट कर दिया कि नारी सुरक्षा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का साझा संकल्प है। रैली में सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी, मंत्री और जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। उनकी सक्रिय भागीदारी ने जनता के विश्वास को और मजबूत किया।

55
सोशल मीडिया पर #MissionShakti5 का जबरदस्त असर

बाइक रैली की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स पर साझा किए गए। हैशटैग #MissionShakti5 ने X प्लेटफॉर्म पर टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह बनाई और 4 बजे से 6:30 बजे तक लगातार टॉप 5 में रहा। अब तक इस पर 23,000 से अधिक ट्वीट्स, लगभग 28 मिलियन रीचऔर 384 मिलियन इंप्रेशन हासिल किए जा चुके हैं।

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories