
लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। सरकारी आंकड़े भी इसकी पुष्टि कर रहे हैं। विपणन सत्र 2025-26 के लिए धान बिक्री का पंजीकरण 1 सितंबर से शुरू हुआ था। 25 अक्टूबर तक 1,54,035 किसानों ने पंजीकरण कराया है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह संख्या 1,51,374 थी। बाजरा के लिए 15,248, ज्वार के लिए 2,706 और मक्का के लिए 1,509 किसानों ने पंजीकरण किया है।
खाद्य एवं रसद विभाग के अनुसार इस वर्ष धान की खरीद 2,369 रुपये प्रति क्विंटल (कॉमन) और 2,389 रुपये (ग्रेड-ए) की दर से हो रही है। अब तक 7,507 किसानों से 44,127.91 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। पिछले वर्ष इसी समय तक 4,517 किसानों से 25,329.75 मीट्रिक टन खरीद हुई थी। बाजरा की खरीद भी बढ़कर 4,153.35 मीट्रिक टन हो गई है, जबकि पिछले वर्ष यह 4,021.39 मीट्रिक टन थी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर किसानों को 48 घंटे के भीतर भुगतान किया जा रहा है। अब तक धान विक्रेताओं को 86.68 करोड़ रुपये और बाजरा किसानों को 8.43 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से दिए जा चुके हैं। पिछले वर्ष इसी अवधि में धान के लिए 43.91 करोड़ और बाजरा के लिए 7.63 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ था।
किसान अपनी समस्या के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर 18001800150 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा वे जिला खाद्य विपणन अधिकारी, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी या विपणन निरीक्षक से भी संपर्क साध सकते हैं।
सभी किसानों के आधार लिंक्ड बैंक खातों में सीधे भुगतान होगा। पारदर्शिता के लिए सभी खरीद केंद्रों पर ई-पॉप (Electronic Point of Purchase) डिवाइस से बायोमीट्रिक सत्यापन अनिवार्य किया गया है।
मक्का की खरीद 25 जिलों में चल रही है-
तुलनात्मक आंकड़े
| फसल | 2025-26 पंजीकरण | 2024-25 पंजीकरण |
| धान | 1,54,035 | 1,51,374 |
| बाजरा | 15,248 | 6,075 |
| ज्वार | 2,706 | 1,262 |
| मक्का | 1,509 | - |
धान खरीद: 44,127.91 मीट्रिक टन
किसान: 7,507
भुगतान: ₹86.68 करोड़
बाजरा खरीद: 4,153.35 मीट्रिक टन
किसान: 715
भुगतान: ₹8.43 करोड़
पूर्वी उत्तर प्रदेश के चित्रकूट, कानपुर, अयोध्या, गोरखपुर, देवीपाटन, बस्ती, आजमगढ़, वाराणसी, मीरजापुर, प्रयागराज और लखनऊ संभाग (लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव) में धान खरीद 1 नवंबर से 28 फरवरी 2026 तक होगी।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।