
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी गढ़वाल के प्रतापनगर इलाके से लापता रेशमा देवी की तलाश तेज करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने पुलिस और प्रशासन को साफ कहा है कि इस मामले की जांच में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएम धामी ने टिहरी के एसएसपी (SSP) से फोन पर बात की। उन्होंने केस का पूरा अपडेट लिया और रेशमा को जल्द से जल्द ढूंढने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि किसी का भी गायब होना परिवार के लिए बहुत ही दुखद और संवेदनशील होता है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन की टीम को निर्देश दिए कि जांच में हर एंगल से छानबीन की जाए। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को रेशमा का पता लगाने के लिए सभी तकनीकी और वैज्ञानिक संसाधनों का पूरी तरह से इस्तेमाल करने को कहा है।
सीएम धामी ने संबंधित अधिकारियों को अब तक की गई कार्रवाई का रिव्यू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लापता महिला को खोजने के लिए जो भी जरूरी हो, वो सब किया जाए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि किसी भी स्तर पर कोई ढिलाई नहीं होनी चाहिए। साथ ही, पुलिस परिवार वालों को जांच की पल-पल की जानकारी देती रहे।
CM धामी ने रेशमा के परिवार को भरोसा दिलाया है कि राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है। पुलिस और प्रशासन उन्हें सुरक्षित वापस लाने के लिए अपनी तरफ से हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं।
उत्तराखंड के तीर्थ-पर्यटन केंद्रों, पहाड़ी इलाकों, मौसम, सरकारी योजनाओं और स्थानीय प्रशासन से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ें। देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार और पहाड़ी ज़िलों की रिपोर्ट्स के लिए Uttarakhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय और विस्तृत राज्य कवरेज यहीं।