Uttarakhand News: पिथौरागढ़ से देहरादून तक, CM पुष्कर सिंह धामी ने करोड़ों के विकास कार्यों पर दी मंजूरी

Published : Sep 22, 2026, 07:13 PM IST
pushkar singh dhami approve development works

सार

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़, देहरादून, रुद्रप्रयाग, पौड़ी और चम्पावत में सड़क, पुलिया, भवन, सिंचाई व अन्य कार्यों के लिए करोड़ों मंजूर किए।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में सड़क, पुलिया, भवन, सिंचाई, पार्क, मंदिर और अन्य विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये की धनराशि स्वीकृत किए जाने के प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इन स्वीकृतियों में पिथौरागढ़, देहरादून, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल और चम्पावत जिले के विभिन्न विकास कार्य शामिल हैं।

Pithoragarh News: डीडीहाट और पिथौरागढ़ में सड़क-पुलिया निर्माण

जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट में भूमिधारा से कुमालगांव तक खड़ंजा और पुलिया निर्माण के लिए 74.24 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके साथ ही विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ की ग्राम पंचायत मझेडा में प्राथमिक विद्यालय भूगांव से नाघर कुमाल्ता और स्यूसी तक संपर्क मार्ग बनाया जाएगा। इसके लिए 49.85 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत तौक भौरा में फील्ड सिंचाई गूल के निर्माण के लिए भी 44.13 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। वहीं डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के गराली में पुलिया निर्माण के लिए 58.14 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

Dehradun News: सहसपुर और धर्मपुर में सड़क, नाली और मंदिर कार्य

देहरादून जिले के सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में भी कई स्थानीय विकास कार्यों को मंजूरी मिली है। ग्राम पंचायत झाझरा के बंशीवाला में आंबेडकर पार्क होते हुए काली मंदिर और मुख्य मार्ग से श्री बिजेन्द्र चौहान के घर तक मार्ग निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा आयुर्वेदिक अस्पताल के समीप मार्ग, सैनिक कॉलोनी के आंतरिक मार्ग तथा सुद्धोवाला के वार्ड संख्या 8 और 9 के आंतरिक मार्गों में सीमेंट-कंक्रीट टाइल्स से सड़क निर्माण और नाली निर्माण के लिए 76.60 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं देहरादून के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 86, सेवलाकलां स्थित संसारी माता मंदिर के जीर्णोद्धार के बचे हुए कार्यों के लिए 49.95 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

Rudraprayag News: बसुकेदार में भवन निर्माण के लिए 12.26 करोड़

रुद्रप्रयाग जिले के केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में तहसील बसुकेदार के अनावासीय और आवासीय भवनों के निर्माण का रास्ता भी साफ हो गया है। मुख्यमंत्री ने इन भवनों के निर्माण के लिए 12.26 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत किए जाने के प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान किया है। यह स्वीकृति क्षेत्र में सरकारी और आवासीय भवनों से जुड़े निर्माण कार्यों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Pauri Garhwal News: कण्वाश्रम में भरत की प्रतिमा और सौंदर्यीकरण

पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में कण्वाश्रम में चक्रवर्ती सम्राट भरत की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके साथ ही क्षेत्र का सौंदर्यीकरण भी कराया जाएगा। इसके लिए 31.90 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन किया गया है।

Champawat News: पूर्णागिरी मेला क्षेत्र में सुविधाओं का विस्तार

चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में प्रसिद्ध माँ पूर्णागिरी मेला क्षेत्र के अनुरक्षण के साथ विश्राम शेड और पुलिया निर्माण के कार्य भी कराए जाएंगे। इन कार्यों के लिए 77.22 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इन स्वीकृतियों के जरिए प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में सड़क संपर्क, सिंचाई, सरकारी भवन, धार्मिक स्थलों के विकास और स्थानीय बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।

PREV

उत्तराखंड के तीर्थ-पर्यटन केंद्रों, पहाड़ी इलाकों, मौसम, सरकारी योजनाओं और स्थानीय प्रशासन से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ें। देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार और पहाड़ी ज़िलों की रिपोर्ट्स के लिए Uttarakhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय और विस्तृत राज्य कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Uttarakhand SC ST Act: सीएम पुष्कर सिंह धामी का सख्त निर्देश, SC/ST एक्ट के पेंडिंग केस जल्द निपटाएं
Uttarakhand News: केदारनाथ से गांवों तक, CM धामी का बड़ा विजन