Uttarkashi Cloudburst: घरों-होटलों को निगल गई अचानक आई बाढ़, देखें तबाही की कहानी बयान करती 8 तस्वीरें

Published : Aug 05, 2025, 05:17 PM ISTUpdated : Aug 05, 2025, 05:59 PM IST

Uttarakhand Landslide: उत्तराखंड में मंगलवार दोपहर को अचानक आई बाढ़ के चलते 4 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लापता हो गए। इनकी तलाश चल रही है। सेना, NDRF और SDRF के जवान बचाव अभियान चला रहे हैं। देखें तबाही की कहानी बयान करती तस्वीरें। 

PREV
18

मंगलवार को खीर गंगा नदी के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में बादल फटने से विनाशकारी बाढ़ आई। इसके चलते उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में तबाही मची। बाढ़ ने घरों और होटलों को निगल लिया। उत्तरकाशी के जिला मजिस्ट्रेट प्रशांत आर्य ने चार लोगों की मौत की पुष्टि की है।

28

प्रशांत आर्य ने कहा, "अचानक आई भीषण बाढ़ ने तबाही मचाई। हम जान-माल के नुकसान का आकलन कर रहे हैं। सेना, NDRF (National Disaster Response Force) और SDRF (State Disaster Response Force) के जवानों को प्रभावित इलाकों में खोज और बचाव अभियान चलाने के लिए तैनात किया गया है।

38

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात की। गृह मंत्री ने ITBP (Indo-Tibetan Border Police) और NDRF को राहत और बचाव कार्यों के लिए टीमों को घटनास्थल पर भेजने का निर्देश दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने धराली में हुई त्रासदी से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने सीएम पुष्कर धामी से बात कर हालात की जानकारी ली।

48

बाढ़ के पानी के प्रचंड प्रकोप की तस्वीरें कैमरे में कैद हुईं हैं। बाढ़ की चपेट में आकर कई छोटे गेस्ट हाउस, होटल और रेस्टोरेंट बह गए। बाढ़ गुजरने के बाद मलबा और कीचड़ के निशान बाकी रह गए। फोटो- कीचड़ में फंसे एक आदमी को निकालते सेना के जवान।

58

प्रारंभिक जानकारी से पता चला है कि बाढ़ में कुछ होटल और होमस्टे पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं। स्थानीय लोगों को डर है कि मलबे में 10 से 12 मजदूर फंसे हो सकते हैं। सेना और NDRF के जवान इनकी तलाश कर रहे हैं। फोटो- कीचड़ में फंसे लोगों की तलाश करते सेना के जवान।

68

मौसम विभाग ने 10 अगस्त तक पूरे उत्तराखंड में भारी बारिश जारी रहने की चेतावनी दी है। पहाड़ी इलाकों में बहुत तेज बारिश की आशंका है। इन क्षेत्रों में हर्सिल और भटवारी से बचाव दल भेजे गए हैं। संभावित रूप से फंसे हुए लोगों का पता लगाने और उन्हें निकालने के प्रयास जारी हैं। फोटो- सेना के जवानों ने बचाव अभियान के दौरान रस्सी का इस्तेमाल किया।

78

भूस्खलन के बाद इंडियन आर्मी तत्काल हरकत में आई। हर्षिल स्थित भारतीय सेना शिविर से लगभग 4 किलोमीटर दूर धराली गांव के पास भूस्खलन हुआ था। सेना ने 150 जवानों को तैनात किया। ये 10 मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंच गए और बचाव अभियान शुरू कर दिया।

88

सेना के जवानों ने शाम चार बजे तक 20 लोगों को सफलतापूर्वक निकाला है। घायलों का इलाज हर्षिल स्थित भारतीय सेना के चिकित्सा केंद्र में किया जा रहा है। गंभीर हालत वाले लोगों को बड़े हॉस्पिटल भेजने की तैयारी रखी गई है।

Read more Photos on

Recommended Stories