Tarot Horoscope Today आज का टैरो राशिफल 10 जनवरी 2022, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन

टैरो (Tarot), कार्डों की रहस्यमयी दुनिया और भविष्य आंकलन की सर्वप्रिय विधा है। इस शब्द की उत्पत्ति भी रहस्यमय है। टैरो सिर्फ शब्द नहीं, भविष्य और जीवन है। टैरो डेक में कुल 78 कार्ड होते हैं, जिन्हें मेजर आर्काना तथा माइनर आर्काना में विभक्त किया गया है।

Asianet News Hindi | / Updated: Jan 10 2022, 07:00 AM IST

उज्जैन. 10 जनवरी, सोमवार को मेष राशि वाले सफलता के लिए उचित प्रयास करेंगे। वृषभ राशि पैसों का निवेश करेंगे। मिथुन राशि वालों को सुकून मिलेगा। कर्क राशि वाले नया काम शुरू करेंगे। सिंह वालों का दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
पैसों का निर्णय परिस्थिति का अवलोकन करके ही लें। किसी पुराने काम को बार-बार करने में आज आपको रूचि नहीं होगी। लेकिन लंबे समय की सफलता के लिए यह आवश्यक कदम होगा। 
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 8

वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
पैसों का व्यापार में निवेश करना फायदेमंद होगा। भौतिक सुख की ओर ज्यादा झुकाव होगा खर्च बढ़ने की संभावना है। आज आप खुद का ख्याल रखने के बारे में ज्यादा सोचेंगे।
लकी कलर : मरून, लाल, लकी नंबर: 10

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
लोगों की मदद करें आपको सुकून मिलेगा। परिवार के साथ अच्छे संबंध बनाने की कोशिश कामयाब रहेगी। टीम वर्क और जिम्मेदारियों से भरा दिन जो आपको शुभ फल देकर जाएगा।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर : 5

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
आज आप नए कार्य भी शुरू कर सकते हैं। युवाओं को जिम्मेदारियों का एहसास होगा। रचनात्मक और नई कार्य शैली आपको नए परिणाम दिलवाएगी। जिससे मन प्रसन्नता से भरा रहेगा।
लकी कलर : हरा, लकी नंबर : 4

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
जीवन में आगे बढ़ने के लिए स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लाना जरूरी होगा। आज आपको पुराने अच्छे कार्यों का परिणाम मिलेगा, मन प्रसन्न रहेगा। आज भौतिक सुख सुविधाओं पर ध्यान अधिक रहेगा।
लकी कलर: जामुनी, लकी नंबर: 6

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
आज आपका अधिक ध्यान पैसों पर ही होगा। वास्तविकता में रहकर अपेक्षाएं रखना नाराजगी कम करा सकता है। आत्मविश्वास और रचनात्मकता से भरा दिन होगा। आज नए कार्य शुरू कर सकते हैं। रिश्तों में भी सुधार होगा।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर : 8

तुला टैरो राशिफल (Libra TarotDaily Horoscope)
सुख सुविधा पर खर्च होगा। घर या कोई बड़ी वस्तु खरीदने के लिए आज आपका खर्चा हो सकता है। आपका पूरा व्यवहार एक परिपक्व व्यक्ति की तरह होगा जिससे आपके रिश्तों में काफी सुधार होगा।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 3

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने की कोशिश करें। आज जीवन के नए आयाम का अनुभव होगा। रचनात्मकता और संवेदनशीलता के चलते आप मन से बहुत खुश होंगे।
लकी कलर : जामुनी, लकी नंबर : 2

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
आज आपको बहुत मान-सम्मान मिलेगा। आप बेकार की बातों में वक्त बर्बाद न करें। आज का दिन शुभ है, आप आत्मविश्वास से भरे होंगे और सभी कार्य आसानी से होते चले जाएंगे।
लकी कलर : गोल्डन, लकी नंबर : 1

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
आपकी भावनाओं को परिवार द्वारा ना समझना तकलीफदायक होगा। आध्यात्मिक रुझान आज आपका दिन बनाएगा। किसी धार्मिक यात्रा या कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा।
लकी कलर : गुलाबी, लकी नंबर : 1

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
मित्रों और परिवार के साथ बिताया वक्त आपको आनंद देगा। किसी कीमती वस्तु की खरीदी हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य होगा। आज आपके लिए नए अवसर की प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
लकी कलर : हल्का नीला, लकी नंबर : 5

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
घर के बुजुर्गों के साथ संबंध अच्छे बनाने की कोशिश करें। कठोर निर्णय लेने का समय है आपको अपने अधिकारों को ठीक से समझते हुए उनका उपयोग करना होगा।
लकी कलर : ग्रे, लकी नंबर : 9

 

साल 2022 का का टैरो राशिफल भी पढ़िए...

Aries Tarot Horoscope 2022 मेष का टैरो वार्षिक राशिफल: नई संभावनाएं लेकर आ रहा है नया साल

Taurus Tarot Horoscope 2022 वृषभ का टैरो वार्षिक राशिफल: बहुत ही शुभ फल मिलेंगे नए साल में

Gemini Tarot Horoscope 2022 मिथुन का टैरो वार्षिक राशिफल: करियर का निर्णय जल्दबाजी में न लें

Cancer Tarot Horoscope 2022 कर्क का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल बनेंगे प्रेम विवाह के योग

Leo Tarot Horoscope 2022 सिंह का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल खरीद सकते हैं बड़ी संपत्ति

Virgo Tarot Horoscope 2022 कन्या का टैरो वार्षिक राशिफल: पारिवारिक परेशानी के कारण बना रहेगा तनाव

Libra Tarot Horoscope 2022 तुला का टैरो वार्षिक राशिफल: बिजनेस में सफलता और नौकरी में मिलेगा प्रमोशन

Scorpio Tarot Horoscope 2022 वृश्चिक का टैरो वार्षिक राशिफल: सभी मामलों में सामान्य रहेगा ये साल आपके लिए

Sagittarius Tarot Horoscope 2022 धनु का टैरो वार्षिक राशिफल: घर-परिवार में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Capricorn Tarot Horoscope 2022 मकर का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल बनेंगे धन लाभ के योग

Kumbh Tarot Horoscope 2022 कुंभ का टैरो वार्षिक राशिफल: कॅरियर में सफलता के बन रहे हैं योग

Pisces Tarot Horoscope 2022 मीन का टैरो वार्षिक राशिफल: नौकरी और बिजनेस में मिलेंगे बेहतर परिणाम

Share this article
click me!