Tarot Horoscope Today 10 जून 2022 का टैरो राशिफल: इन 3 राशि वालों को मिल सकता है अटका हुआ पैसा

इंदौर की फेमस एस्ट्रोलॉजर, वस्तु एंड टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम के अनुसार, कई लोग मानते हैं कि टैरो एक रहस्यमयी दुनिया है। कई बार बेहद आकर्षक और दिलचस्प टैरो कार्ड्स के माध्यम से जटिल भविष्यवाणी भी बताई जा सकती है। टैरोट कार्ड रीडिंग में कला के साथ-साथ विज्ञान भी है।

Manish Meharele | / Updated: Jun 10 2022, 05:15 AM IST

उज्जैन. टैरो कार्ड्स के अनुसार, 10 जून, शुक्रवार को मेष राशि वाले को लंबे समय के बाद सफलता मिल सकती है। इनका लकी कलर नीला और लकी नंबर 8 रहेगा। वृषभ राशि वाले इस दिन निवेश करेंगे जिससे भविष्य में इन्हें फायदा होगा। इसका लकी कलर मरून और लकी नंबर 10 है। मिथुन राशि वाले लोगों को मदद करेंगे, जिससे इन्हें सुकून मिलेगा। इनका लकी कलर हरा और लकी नंबर 5 है। आगे जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
किसी पुराने काम को बार-बार करने में आज आपको रूचि नहीं होगी। लेकिन लंबे समय की सफलता के लिए यह आवश्यक कदम होगा। पैसों का निर्णय परिस्थिति का अवलोकन करके ही लें।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 8

वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
भौतिक सुख की ओर ज्यादा झुकाव होगा खर्च बढ़ने की संभावना है। आज आप खुद का ख्याल रखने के बारे में ज्यादा सोचेंगे। पैसों का व्यापार में निवेश करना फायदेमंद होगा।
लकी कलर : मरून, लाल, लकी नंबर: 10

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
टीम वर्क और जिम्मेदारियों से भरा दिन जो आपको शुभ फल देकर जाएगा। लोगों की मदद करें आपको सुकून मिलेगा। परिवार के साथ अच्छे संबंध बनाने की कोशिश कामयाब रहेगी।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर : 5

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
रचनात्मक और नई कार्य शैली आपको नए परिणाम दिलवाएगी। जिससे मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आज आप नए कार्य भी शुरू कर सकते हैं। युवाओं को जिम्मेदारियों का एहसास होगा।
लकी कलर : हरा, लकी नंबर : 4

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
आज आपको पुराने अच्छे कार्यों का परिणाम मिलेगा, मन प्रसन्न रहेगा। आज भौतिक सुख सुविधाओं पर ध्यान अधिक रहेगा। जीवन में आगे बढ़ने के लिए स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लाना जरूरी होगा।
लकी कलर: जामुनी, लकी नंबर: 6

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
आत्मविश्वास और रचनात्मकता से भरा दिन होगा। आज नए कार्य शुरू कर सकते हैं। रिश्तों में भी सुधार होगा। आज आपका अधिक ध्यान पैसों पर ही होगा। वास्तविकता में रहकर अपेक्षाएं रखना नाराजगी कम करा सकता है।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर : 8

तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Daily Horoscope)
आपका पूरा व्यवहार एक परिपक्व व्यक्ति की तरह होगा जिससे आपके रिश्तों में काफी सुधार होगा। सुख सुविधा पर खर्च होगा। घर या कोई बड़ी वस्तु खरीदने के लिए आज आपका खर्चा हो सकता है।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 3

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
आज जीवन के नए आयाम का अनुभव होगा। रचनात्मकता और संवेदनशीलता के चलते आप मन से बहुत खुश होंगे। अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने की कोशिश करें।
लकी कलर : जामुनी, लकी नंबर : 2

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन शुभ है, आप आत्मविश्वास से भरे होंगे और सभी कार्य आसानी से होते चले जाएंगे। आज आपको बहुत मान-सम्मान मिलेगा। आप बेकार की बातों में वक्त बर्बाद न करें।
लकी कलर : गोल्डन, लकी नंबर : 1

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
आध्यात्मिक रुझान आज आपका दिन बनाएगा। किसी धार्मिक यात्रा या कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपकी भावनाओं को परिवार द्वारा ना समझना तकलीफदायक होगा।
लकी कलर : गुलाबी, लकी नंबर : 1

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
किसी कीमती वस्तु की खरीदी हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य होगा। आज आपके लिए नए अवसर की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। मित्रों और परिवार के साथ बिताया वक्त आपको आनंद देगा।
लकी कलर : हल्का नीला, लकी नंबर : 5

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
कठोर निर्णय लेने का समय है आपको अपने अधिकारों को ठीक से समझते हुए उनका उपयोग करना होगा। घर के बुजुर्गों के साथ संबंध अच्छे बनाने की कोशिश करें।
लकी कलर : ग्रे, लकी नंबर : 9
 

Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

Weather Update: दिल्ली-NCR में मॉनसून की एंट्री...UP–बिहार में जानें वेदर अपडेट्स|Monsoon
Om Birla vs K. Suresh : बिगड़ता दिखा के सुरेश का खेल, Rahul Gandhi ने संभाला मोर्चा, दिखेगा मैजिक ?
Speaker ओम बिरला के परिवार में कोई डॉ-कोई CA, बेटी क्रैक कर चुकी है UPSC
OM Birla vs K. Suresh : शशि थरूर, शत्रुहन सिन्हा समेत स्पीकर चुनाव में नहीं वोट कर पाएंगे 7 सांसद
PM मोदी के खिलाफ किसने और कहां पर दर्ज करवाई FIR, क्या है वो मामला