Tarot Horoscope Today आज का टैरो राशिफल 10 मार्च 2022, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन

टैरो (Tarot), कार्डों की रहस्यमयी दुनिया और भविष्य आंकलन की सर्वप्रिय विधा है। इस शब्द की उत्पत्ति भी रहस्यमय है। टैरो सिर्फ शब्द नहीं, भविष्य और जीवन है। टैरो डेक में कुल 78 कार्ड होते हैं, जिन्हें मेजर आर्काना तथा माइनर आर्काना में विभक्त किया गया है।
 

Asianet News Hindi | Published : Mar 9, 2022 9:20 AM IST

उज्जैन. 10 मार्च, गुरुवार को मेष राशि वालों को नुकसान हो सकता है। वृषभ राशि वालों की नए लोगों से जान-पहचान हो सकती है। मिथुन वालों की पुरानी इच्छा आज पूरी हो सकती है। कर्क वाले मन को शांत रखने का प्रयास करें। सिंह वाले अपने प्रयास जारी रखें। टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
आज आप व्यर्थ में बहुत सी चीजों का अफसोस मना सकते हैं। फिर से आपके ऊपर उदासीनता और नकारात्मकता हावी हो रही है। आज नुकसान होने का योग है, नुकसान का ज्यादा दुख ने मानएं, भरपाई के पूरे योग हैं। 
लकी कलर: पिंक, लकी नंबर: 0

वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
आपको मिल रहे पैसों का निवेश करने की आपकी योजना और बेहतर बनाने की कोशिश आपके द्वारा की जाएगी। कार्ड के अनुसार आज खुशियों के योग है। आपकी पुरानी यादें ताजा होगी। नए लोग से जान पहचान हो सकती है। 
लकी कलर : क्रीम, लकी नंबर : 8

Latest Videos

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
आपके द्वारा शुरू किए कार्य को अंजाम तक पहुंचा पाना आज आपको कठिन लग सकता है। आज आपको किसी पुरानी फेंटसी पूरी होने की उम्मीद जागेगी, लेकिन किसी भी परिणाम में हकीकत से दूर न होना आपके लिए फायदेमंद है। 
लकी कलर : हल्का नीला, लकी नंबर: 5

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
काम के बढ़ते तनाव से आप सभी से दूरियां बनाना आज पसंद कर सकते हैं। आज आपको कुछ निराशा का अनुभव होगा। आप परिस्थितियों से उब महसूस करेंगे और स्थान छोड़कर जाने का मन होगा। मन को शांत रखें। 
लकी कलर: ग्रे, लकी नंबर: 9

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
आप को दी गई जिम्मेदारी आप वक्त से पहले पूरी होने की वजह से आपको समाधान प्राप्त होगा। आज आपकी ख्वाहिशें पूरी होना का दिन है। लंबे समय से लंबित कार्य भी आज पूरे हो सकते है। अपने प्रयासों को जारी रखें। 
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर: 9

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
दोस्तों के प्रति आपका लगाव ज्यादा होगा। परिवार से जुड़े प्रॉपर्टी के वाद खत्म होकर निर्णय आपके पक्ष में होगा। आज के दिन पुराने बिगड़े रिश्ते सुधर सकते हैं। रिश्तों में सुधार आपको जीवन में नई खुशियां लेकर आएगा। 
लकी कलर : महरुन, लकी नंबर : 5

तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Daily Horoscope)
ऊपर से आप शांत नजर आ रहे हो, लेकिन मन में आपके सब बातों को लेकर कुछ ना कुछ खलबली मच रही होगी। कार्ड के अनुसार आज आपके कॅरियर में बदलाव हो सकता है। शिक्षा के योग हैं। अपनी सभ्यता को बरकरार रखिये। 
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर : 1

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
आज कोई कमिटमेंट न करें तो बेहतर होगा। आपको भावनात्मक रूप से संतुलन बनाए रखने की कोशिश करनी होगी। प्रेम मोहब्बत से भरा दिन आपके ऊर्जा तो देगा लेकिन आपके काम को प्रभावित करेगा। 
लकी कलर : गुलाबी, लकी नंबर : 4

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
अपनी भावनाओं को काबू में रख कर कुछ निर्णय आज आपको लेने होंगे। आज का दिन रोमांस और प्यार मोहब्बत के साथ गुजरेगा। कार्य को लेकर आपका हमेशा उत्साहित रहना आपको सफलता के करीब लाकर खड़ा कर देगा। 
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 3

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
आपके अंदर काफी बेचैनी बढ़ रही है, लेकिन इस बेचैनी को अभी आपको व्यक्त नहीं करेंगे। आज आपको कुछ खास काम की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। जिसे आप बखूबी अंजाम देंगे। आपकी समझ के दायरे विस्तृत होंगे। 
लकी कलर : क्रीम, लकी नंबर : 5

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
कार्य स्थल पर सफलता मिलेगी। अपने जीवन से मौज मस्ती को कम करके आप अधिक वक्त अपने काम को पूरा करने के लिए लगा सकते हैं। आज अपने आप को भावनात्मक रूप से बेहतर मजबूत करेंगे। आपके रिश्तों में भी मजबूती का दिन है। 
लकी कलर : गहरा हरा, लकी नंबर : 8

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
आज आपको अपनी गलती सुधारने का अवसर फिर से प्राप्त होगा इसलिए आपके द्वारा हुए गलत कामों को ठीक करने की कोशिश करते रहें। अनिश्चितता और अनिर्णय की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। मन को शांत रखिए और आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। 
लकी कलर : हरा, लकी नंबर: 4

 

साल 2022 का का टैरो राशिफल भी पढ़िए...

Aries Tarot Horoscope 2022 मेष का टैरो वार्षिक राशिफल: नई संभावनाएं लेकर आ रहा है नया साल

Taurus Tarot Horoscope 2022 वृषभ का टैरो वार्षिक राशिफल: बहुत ही शुभ फल मिलेंगे नए साल में

Gemini Tarot Horoscope 2022 मिथुन का टैरो वार्षिक राशिफल: करियर का निर्णय जल्दबाजी में न लें

Cancer Tarot Horoscope 2022 कर्क का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल बनेंगे प्रेम विवाह के योग

Leo Tarot Horoscope 2022 सिंह का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल खरीद सकते हैं बड़ी संपत्ति

Virgo Tarot Horoscope 2022 कन्या का टैरो वार्षिक राशिफल: पारिवारिक परेशानी के कारण बना रहेगा तनाव

Libra Tarot Horoscope 2022 तुला का टैरो वार्षिक राशिफल: बिजनेस में सफलता और नौकरी में मिलेगा प्रमोशन

Scorpio Tarot Horoscope 2022 वृश्चिक का टैरो वार्षिक राशिफल: सभी मामलों में सामान्य रहेगा ये साल आपके लिए

Sagittarius Tarot Horoscope 2022 धनु का टैरो वार्षिक राशिफल: घर-परिवार में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Capricorn Tarot Horoscope 2022 मकर का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल बनेंगे धन लाभ के योग

Kumbh Tarot Horoscope 2022 कुंभ का टैरो वार्षिक राशिफल: कॅरियर में सफलता के बन रहे हैं योग

Pisces Tarot Horoscope 2022 मीन का टैरो वार्षिक राशिफल: नौकरी और बिजनेस में मिलेंगे बेहतर परिणाम

Share this article
click me!

Latest Videos

उत्तराखंड: 200 फीट खाई में समा गई बारातियों की बस, तिनकों की तरह बिखरीं लाशें
10 साल की बच्ची का किडनैप के बाद रेप-मर्डर, फिर दहल उठा ममता बनर्जी का पं. बंगाल
हजारों समर्थकों के सामने ईरानी नेता खामेनेई ने खाई कसम, कहा- अब इजरायल खत्म
Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।