13 जुलाई 2022 टैरो राशिफल: वृश्चिक-मकर वालों को होगा बड़ा धन लाभ, वृष राशि वाले लेंगे शॉपिंग का मजा

इंदौर की फेमस एस्ट्रोलॉजर, वास्तु एंड टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम के अनुसार, टैरो कार्ड रीडिंग में भी ज्योतिष की तरह भविष्य में होने वाली संभावनाओं के बारे में जानकारी दी जाती है और साथ ही परेशानियों से बचने के लिए उपाय भी। टैरो का आधार होता है विश्वास।
 

Manish Meharele | / Updated: Jul 13 2022, 05:15 AM IST

उज्जैन. टैरो कार्ड्स के अनुसार, 13 जुलाई, बुधवार को मेष राशि वालों का हर निर्णय माना जाएगा, इनका लकी कलर मरुन और लकी नंबर 2 है। वृषभ राशि वालों का दिन खुशियों में बीतेगा, इनका लकी कलर पीला और लकी नंबर 4 है। मिथुन वालों की आर्थिक स्थिति में बदलाव आएगा, इनका लकी कलर आसमानी और लकी नंबर 2 है। कर्क राशि वालों की योजनाओं में कुछ समस्या आ सकती है, इनका लकी कलर आसमानी और लकी नंबर 1 है। आगे जानिए कैसा बीतेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन…  

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
आज घर कार्यालय सभी जगह आपका प्रभाव नियंत्रणकारी होगा। आप समस्याओं का समाधान करने में सक्षम होंगे। आपके निर्णय माने जाएंगे। हर बात में जिद रखना नए विवाद उत्पन्न कर सकता है।
लकी कलर: मरून, लाल, लकी नंबर: 2

वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन साधन संपन्नता और खुशियों में बितेगा, आपको रिश्तों में ताजगी का अनुभव होगा। जो नई ऊर्जा प्रदान करेगा। घर संबंधित बड़ी खरीदारी होगी। भविष्य के लिए आज से ही प्रयत्न शुरू करें।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 4

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
काम की अधिकता आपको थकाएगी, लेकिन कुछ नई जिम्मेदारियों से आपको खुशी महसूस होगी। क्योंकि यह आपके सफलता के नए द्वार खुलने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति में आ रहा बदलाव आपको अधिक व्यस्त रखेगा।
लकी कलर: आसमानी, लकी नंबर: 2

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
टीम वर्क करके आपको उत्साह और ऊर्जा मिलेगी। जल्द ही नए कार्य की योजनाओं पर भी काम शुरू हो जाएगा। आपकी योजना में कुछ तकलीफ हो सकती है, इसलिए परिस्थिति के अनुसार बदलते रहना आवश्यक होगा।
लकी कलर : आसमानी, लकी नंबर : 1

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
असुरक्षा की भावना आपको परेशान करेगी और आसपास की गैरजरूरी चीजों के प्रति भी आसक्त होंगे। दुखी मन और दुख लाता है इसलिए भावनाओं पर काबू रखें।
लकी कलर: स्लेटी, लकी नंबर : 5

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
आज आप अनिश्चितता और असुरक्षा का अनुभव करेंगे। मन को शांत रखें अपने आस-पास के लोगों, परिजनों और दोस्तों पर विश्वास रखें। जीवन शैली में बदलाव लाकर आप पैसे का अधिक खर्च रोक सकते हैं।
लकी कलर : हरा, लकी नंबर: 6

तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन लौटाने का है, किसी की सहायता करके या दान पुण्य करके लौटाईए, बाकी दिन शुभ हैं। दान धर्म पर ध्यान दें। युवाओं को भविष्य के लिए पैसों का निवेश करना सीखना होगा।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 5

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
आज अपने पुराने कार्यों के असेसमेंट का दिन है। कोई नए प्रयोग से आपको सीख मिलेगी। अपनी टीम का सहयोग लें। व्यापारी वर्ग को बड़े तौर पर धनराशि प्राप्त होने की उम्मीद है।
लकी कलर: ऑरेंज, पीला, लकी नंबर: 2

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
किसी पुराने काम को बार-बार करने में आज आपको रूचि नहीं होगी। लेकिन लंबे समय की सफलता के लिए यह आवश्यक कदम होगा। पैसों का निर्णय परिस्थिति का अवलोकन करके ही लें।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 8

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
भौतिक सुख की ओर ज्यादा झुकाव होगा खर्च बढ़ने की संभावना है। आज आप खुद का ख्याल रखने के बारे में ज्यादा सोचेंगे। पैसों का व्यापार में निवेश करना फायदेमंद होगा।
लकी कलर : मरून, लाल, लकी नंबर: 10

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
टीम वर्क और जिम्मेदारियों से भरा दिन जो आपको शुभ फल देकर जाएगा। लोगों की मदद करें आपको सुकून मिलेगा। परिवार के साथ अच्छे संबंध बनाने की कोशिश कामयाब रहेगी।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर : 5

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
रचनात्मक और नई कार्य शैली आपको नए परिणाम दिलवाएगी। जिससे मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आज आप नए कार्य भी शुरू कर सकते हैं। युवाओं को जिम्मेदारियों का एहसास होगा।
लकी कलर : हरा, लकी नंबर : 4


ये भी पढ़ें-

Shani Gochar July 2022: आज शनि करेगा मकर राशि में प्रवेश, साल 2022 के अंत तक ये 5 राशि वाले रहेंगे टेंशन फ्री


Sawan 2022: जानिए सावन के सोमवार और मंगला गौरी व्रत की पूरी जानकारी, कब मनाएंगे रक्षाबंधन?

Sawan 2022: शुभ फल पाने के लिए सावन में रोज करें शिव पूजा, आज ही नोट कर लें विधि और सामग्री की लिस्ट
 

Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

Jyotiraditya Scindia ने मंच से जमकर की मध्य प्रदेश सीएम Mohan Yadav की तारीफ, सुनिए क्या कहा
EVM पर एलन मस्क ने ऐसा क्या कह दिया जो मचा बवाल| Elon Musk
Pauri Garhwal Accident News: Uttarakhand में 24 घंटे के अंदर दूसरा बड़ा हादसा, खाई में गिरी टैक्सी
Delhi Water Crisis : पानी की समस्या को लेकर 'मटका फोड़' प्रदर्शन, मनोज तिवारी हुए शामिल
दिल्ली जल बोर्ड के ऑफिस में तोड़फोड़, CCTV दिखाकर Atishi ने खोला हर एक राज