Tarot Horoscope Today आज का टैरो राशिफल 15 अप्रैल 2022, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन

टैरो कार्ड एस्ट्रोलॉजी में 78 कार्ड्स होते हैं। सभी कार्ड्स पर अलग अलग तस्वीर होती हैं, जिसे देखकर व्यक्ति के भविष्य के बारे में आंकलन किया जाता हैं। इसमें हर एक कार्ड का मतलब अलग होता हैं। इसमें 22 कार्ड मेजर अरकाना के होते हैं और बाकी 56 माइनर अरकाना।

Manish Meharele | Published : Apr 14, 2022 10:23 AM IST

उज्जैन. सभी टैरो कार्ड्स पर कोई न कोई फोटो ज़रूर होती हैं और हर कार्ड की अपनी-अपनी भविष्यवाणी होती हैं। 15 अप्रैल, शुक्रवार को मेष राशि वाले अनिर्णय की स्थिति में फंस सकते हैं। वृष राशि वालों का नुकसान हो सकता है। मिथुन वालों की पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। कर्क वालों का कन्फ्यूजन दूर हो सकता है। सिंह वालों को बढ़ते खर्च पर काबू करना होगा। इंदौर की टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम से जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…
 

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
अनिश्चितता और अनिर्णय की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। मन को शांत रखिए और आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। आज आपको अपनी गलती सुधारने का अवसर फिर से प्राप्त होगा। नए काम की शुरुआत न करें।
लकी कलर : हरा, लकी नंबर: 4

Latest Videos

वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
आज कोई ऐसा नुकसान हो सकता है जिसका आपको पहले से अनुमान था। मन को व्यथित नहीं करें और शांत रहने से समस्याओं का समाधान भी आसाना हो जाएगा। इमोशनल मेच्योरिटी आने की वजह से दूसरों के द्वारा हुई गलती को आप आसानी से माफ कर पाएंगे।
लकी कलर : क्रीम, लकी नंबर : 4

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
दिन की शुरुआत में आलस के चलते कुछ न करने का मन होगा। जरूरी कार्यो को प्राथमिकता से पूर्ण करें। लेन-देन में सावधानी रखें। पुराने मित्रों से भेंट होगी। निवेश में लाभ के योग है। स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक रखने की आवश्यकता होगी।
लकी कलर: हल्का नीला, लकी नंबर: 10

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
आज आपको बहुत कठिनाईयों से गुजरना होगा। मन क्रोधित रहेगा। कार्ड के अनुसार इसका मुख्य कारण किसी अपने करीबी से धोखा खाना है। मन में चल रहा कन्फ्यूजन और विचार सुलझने लगेंगे। जो आपका निर्णय योग्य दिशा में लेने के लिए आपके लिए मददगार होंगे।
लकी कलर : महरुन, लकी नंबर: 6

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
आज यात्रा के योग हैं। आप किसी कार्य करने के बाद सूकून से बैठने के बारे में सोचेंगे। लेकिन नया काम आपके सामने होगा। जिन बातों में आप अधिक कंफर्टेबल हो गए हैं, उन बातों को आप आसानी से छोड़ नहीं पा रहे हैं। बढ़ते हुई खर्चों पर काबू करना होगा।
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 6

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ है लेकिन आपको आपकी कार्यशिलता को और बढ़ाना होगा। आज रणनीति से निर्णय लेने का दिन है। बोलने से पहले एक बार विचार जरूर करें। आपके द्वारा दी गई जानकारी को आप ही के खिलाफ कोई इस्तेमाल कर सकता है।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 6

तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत अधिक नकारात्मक विचारों को लेकर आया है। अपने पर काबू रखें। आपका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। दूसरों द्वारा बोली गई बात का भावनात्मक तरीके से आप पर असर अधिक दिखेगा।
लकी कलर: क्रीम, लकी नंबर : 3

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
आज आपकी शारीरिक रूप से बीमारी की चपेट में आसकते है सतर्क रहे। अपने से अच्छा व्यवहार करें। अपनी गलतियों को बार-बार याद करना आपके लिए तकलीफ दायक हो रहा है। जिन बातों को आप बदल सकते हैं, उनको बदलने की कोशिश करें।
लकी कलर : नेवी ब्लू, लकी नंबर : 3

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन कुछ विपरित परिस्थितियों को लेकर आया है मन में हारने जैसा भाव बनेगा रिश्तों में बहस से दिन खराब हो सकता है। रिलेशनशिप किसी और की वजह से बिगड़ सकता है। जिस व्यक्ति पर आप ने जरूरत से ज्यादा विश्वास दिखाया है उस व्यक्ति द्वारा आपको पैसों के मामले में फंसाया जा सकता है।
लकी कलर: हल्का नीला, लकी नंबर: 6

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन रचनात्मकता से भरा होगा। नए आईडिया और उनको करने की ऊर्जा से आप भरे हुए होंगे। विचारों में चंचलता और क्रिएटिव आइडियाज आने की वजह से किसी एक बात पर ध्यान देना आज आपके लिए मुश्किल हो सकता है।
लकी कलर: बैंगनी, लकी नंबर: 4

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
आज आप एक मजबूत व्यक्ति के रूप में साबित होंगे। भावनात्मक रूप से आप बहुत कठोर हैं। अपने गुस्से पर काबू रखें। व्यापार में अच्छे योग हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े निर्णय लेते समय हड़बड़ी न करें। यदि आप नहीं प्रॉपर्टी लेना चाहते हैं तो दस्तावेज पूरी तरह से पर रखकर ही नए प्रॉपर्टी की डील करें।
लकी कलर: फिरोजी, लकी नंबर: 7

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
आज आप अपने कार्य निपुण रहेंगे। आपके कार्य करने के तरीके से आपको ज्यादा काम मिलेगा, जिससे आप सफलता की ओर होंगे। वैवाहिक बंधन से विभक्त हो रहे लोगों को अपने आपसी सामंजस्य से बातों को सुलझाना होगा।
लकी कलर: नारंगी, लकी नंबर: 1
 

Share this article
click me!

Latest Videos

Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
नवरात्रि 2024: कन्या पूजन करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
हरियाणा चुनाव के10 अमीर प्रत्याशीः बिजनेसमैन सावित्री जिंदल से धनवान है यह कैंडीडेट
आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज