Tarot Horoscope Today आज का टैरो राशिफल 21 जनवरी 2022, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन

टैरो (Tarot), कार्डों की रहस्यमयी दुनिया और भविष्य आंकलन की सर्वप्रिय विधा है। इस शब्द की उत्पत्ति भी रहस्यमय है। टैरो सिर्फ शब्द नहीं, भविष्य और जीवन है। टैरो डेक में कुल 78 कार्ड होते हैं, जिन्हें मेजर आर्काना तथा माइनर आर्काना में विभक्त किया गया है।

Asianet News Hindi | / Updated: Jan 21 2022, 07:00 AM IST

उज्जैन. 21 जनवरी, शुक्रवार को मेष राशि वालों के खर्च बढ़ सकते हैं। वृषभ राशि वालों के परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। मिथुन राशि वाले कोई बड़ी डील कर सकते हैं। कर्क वाले अपनी मेहनत का असंतुष्ट रहेंगे। सिंह राशि वालों का नुकसान हो सकता है। टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
काफी समय से जिस अवसर का आपको इंतजार था, वह अवसर प्राप्त होगा। आज पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। घरेलू खर्च बढ़ेगें, हिम्मत से आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। 
लकी कलर : गोल्डन, लकी नंबर: 8

वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
पुराने विवादों को मिटाने का मार्ग प्राप्त होगा। जीवनसाथी या प्रेमी के साथ नजदिकियां बढ़ने से आत्मविश्वास चरम पर होगा। घर में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है। 
लकी कलर : क्रीम, लकी नंबर : 2

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
बड़ी डील होने की संभावना है। नई खोज में जुटे रहें क्योंकि भाग्य आपके साथ है। कड़ी मेहनत के बाद आपको फल मिलेगा। आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक होगा। 
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर : 9

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
संघर्ष जारी रखें। आज वास्तविकता में रहना जरूरी होगा। आज आप अपने कार्यों से व अपने द्वारा की गई मेहनत से असंतुष्ट हो सकते हैं। अपनों के प्रति ज्यादा दयालु न रहें। 
लकी कलर : ब्राउन, लकी नंबर: 3

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
अपने अंदर की नकारात्मकता मिटाने के प्रयास करें, सकारात्मक बातों को देखने की कोशिश करें। आज नुकसान होने का योग है, जिसका ज्यादा दुख न मनाएं, भरपाई के भी पूरे योग हैं। 
लकी कलर: पिंक, लकी नंबर: 0

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
पैसों का निवेश करने की बेहतर योजना बनाने की कोशिश आप करेंगे। कार्ड के अनुसार आज खुशियों के योग है। पुरानी यादें ताजा होगी। नए लोग से जान पहचान हो सकती है। 
लकी कलर : क्रीम, लकी नंबर : 8

तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Daily Horoscope)
दूसरों द्वारा बोली बातों पर ध्यान न दें। आज आपको किसी पुरानी फेंटसी पूरी हो जाने की उम्मीद जागेगी, लेकिन किसी भी परिणाम में हकीकत से दूर न होना आपके लिए फायदेमंद है। 
लकी कलर : हल्का नीला, लकी नंबर: 5

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
मन को शांत रखें। क्षमतानुसार काम करें बदलाव होगा। आज आपको कुछ निराशा का अनुभव होगा। आप परिस्थितियों से उब महसूस करेंगे और स्थान छोड़कर जाने का मन होगा। 
लकी कलर: ग्रे, लकी नंबर: 9

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
अपने प्रयासों को जारी रखें। जिम्मेदारी पूरी करने से सम्मान मिलेगा। आज आपकी ख्वाहिशें पूरी होना का दिन है। लंबे समय से अटकने वाले लंबित कार्य भी आज पूरे हो सकते है। 
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर: 9

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
रिश्तों में सुधार जीवन में नई खुशियां लेकर आएगा। परिवार में प्रॉपर्टी के वाद खत्म होकर निर्णय आपके पक्ष में होगा। आज के दिन पुराने बिगड़े रिश्ते सुधर सकते हैं। 
लकी कलर : महरुन, लकी नंबर : 5

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
शिक्षा के योग हैं। अपनी सभ्यता को बरकरार रखिये। आपके काम में दूसरों द्वारा कमी निकालना आत्मविश्वास को कम कर सकता है। आज आपके कॅरियर में बदलाव हो सकता है। 
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर : 1

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
भावनात्मक रूप से संतुलन रखने की कोशिश करें। प्रेम मोहब्बत से भरा दिन आपके ऊर्जा तो देगा लेकिन आपके काम को प्रभावित करेगा। आज कोई कमिटमेंट न करें तो बेहतर होगा। 
लकी कलर : गुलाबी, लकी नंबर : 4

 

साल 2022 का का टैरो राशिफल भी पढ़िए...

Aries Tarot Horoscope 2022 मेष का टैरो वार्षिक राशिफल: नई संभावनाएं लेकर आ रहा है नया साल

Taurus Tarot Horoscope 2022 वृषभ का टैरो वार्षिक राशिफल: बहुत ही शुभ फल मिलेंगे नए साल में

Gemini Tarot Horoscope 2022 मिथुन का टैरो वार्षिक राशिफल: करियर का निर्णय जल्दबाजी में न लें

Cancer Tarot Horoscope 2022 कर्क का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल बनेंगे प्रेम विवाह के योग

Leo Tarot Horoscope 2022 सिंह का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल खरीद सकते हैं बड़ी संपत्ति

Virgo Tarot Horoscope 2022 कन्या का टैरो वार्षिक राशिफल: पारिवारिक परेशानी के कारण बना रहेगा तनाव

Libra Tarot Horoscope 2022 तुला का टैरो वार्षिक राशिफल: बिजनेस में सफलता और नौकरी में मिलेगा प्रमोशन

Scorpio Tarot Horoscope 2022 वृश्चिक का टैरो वार्षिक राशिफल: सभी मामलों में सामान्य रहेगा ये साल आपके लिए

Sagittarius Tarot Horoscope 2022 धनु का टैरो वार्षिक राशिफल: घर-परिवार में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Capricorn Tarot Horoscope 2022 मकर का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल बनेंगे धन लाभ के योग

Kumbh Tarot Horoscope 2022 कुंभ का टैरो वार्षिक राशिफल: कॅरियर में सफलता के बन रहे हैं योग

Pisces Tarot Horoscope 2022 मीन का टैरो वार्षिक राशिफल: नौकरी और बिजनेस में मिलेंगे बेहतर परिणाम

Share this article
click me!