21 जुलाई 2022 टैरो राशिफल: इस राशि वाले आज शुरू कर सकते हैं नया काम, पैसों के लेन-देन में ये लोग रहें सावधान

Published : Jul 21, 2022, 05:15 AM IST
21 जुलाई 2022 टैरो राशिफल: इस राशि वाले आज शुरू कर सकते हैं नया काम, पैसों के लेन-देन में ये लोग रहें सावधान

सार

टैरो कार्ड रीडिंग में कुल 78 टैरो कार्ड का प्रयोग किया जाता है। इसमें मेजर अर्कना में 22 और माइनर अर्कना में 56 कार्ड होतें है। यह कार्ड व्यक्तिगत रूप से जीवन की समस्याओं को दूर करने में सहायक होतें है। ये विधा काफी प्रचलन में हैं।

उज्जैन. इंदौर की फेमस एस्ट्रोलॉजर, वास्तु एंड टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम के अनुसार, 21 जुलाई, गुरुवार को मेष राशि वाले असुरक्षा का अनुभव करेंगे, इनका लकी कलर हरा और लकी नंबर 6 है। वृष राशि वालों का दिन शुभ रहेगा, इनका लकी कलर पीला और लकी नंबर 5 है। मिथुन राशि वालों को अपने भविष्य की चिंता सताएगी, इसका लकी कलर पीला और लकी नंबर 2 है। कर्क राशि वाले पैसे से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें, इनका लकी कलर नील और लकी नंबर 8 है। आगे जानिए कैसा बीतेगा अन्य राशि वालों का दिन…  

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
आज आप अनिश्चितता और असुरक्षा का अनुभव करेंगे। मन को शांत रखें अपने आसपास के लोगों परिजनों दोस्तों पर विश्वास रखें।
लकी कलर : हरा, लकी नंबर: 6

वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन लौटाने का है, जो भी हम प्रकृति या समाज से ले रहे हैं उसे किसी की सहायता करके या दान पुण्य करके लौटाईए, बाकी दिन शुभ हैं।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 5

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
आज अपने पुराने कार्यो के असेसमेंट का है। कोई नए प्रयोग से आपको सीख मिलेगी। अपनी टीम का सहयोग लें। युवाओं को अपने भविष्य की चिंता सताएगी।
लकी कलर: आरेंज, पीला, लकी नंबर: 2

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
किसी पुराने काम को बार-बार करने में आज आपको रूचि नहीं होगी। लेकिन लंबे समय की सफलता के लिए यह आवश्यक कदम होगा। पैसों से जुड़ा निर्णय अपनी परिस्थिति का अवलोकन करके ही ले।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 8

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
भौतिक सुख की ओर ज्यादा झुकाव होगा खर्च बढ़ने की संभावना है। आज आप खुद का ख्याल रखने के बारे में ज्यादा सोचेंगे। पारिवारिक निर्णय में सबका एकमत होना मुश्किल होगा।
लकी कलर : मरून, लाल, लकी नंबर: 10

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
टीम वर्क और जिम्मेदारियों से भरा दिन जो आपको शुभ फल देकर जाएगा। लोगों की मदद करें आपको सुकून मिलेगा। बुजुर्गों को जिद छोड़कर नए विचारों को अपनाने की आवश्यकता।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर : 5

तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Daily Horoscope)
रचनात्मक और नई कार्य शैली आपको नए परिणाम दिलवाएगी। जिससे मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। और आज आप नए कार्य भी शुरू कर सकते हैं।
लकी कलर : हरा, लकी नंबर : 4

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
आज आपको पुराने अच्छे कार्यों का परिणाम मिलेगी, मन प्रसन्न रहेगा। आज भौतिक सुख सुविधाओं का पर ध्यान अधिक रहेगा। जीवन में आगे बढ़ने के लिए स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लाना जरूरी होगा।
लकी कलर: जामुनी, लकी नंबर: 6

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
आत्मविश्वास और रचनात्मक से भरा दिन होगा। आज नए कार्य शुरू कर सकते हैं। रिश्तों में भी सुधार होगा। आज आपका अधिक ध्यान पैसों पर ही होगा।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर : 8

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
आपका पूरा व्यवहार एक परिपक्व व्यक्ति की तरह होगा जिससे आपके रिश्तों में काफी सुधार होगा। सुख सुविधा पर खर्च होगा। कोई वस्तु खरीदने के लिए खर्चा हो सकता है।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 3

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
आपको आज जीवन के नए आयाम का अनुभव होगा। रचनात्मक और संवेदनशीलता के चलते आप मन से बहुत खुश होंगे। किसी नए काम की शुरुआत आप पूरे उत्साह के साथ करेंगे।
लकी कलर : जामुनी, लकी नंबर : 2

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन शुभ है, आप आत्मविश्वास से भरे होंगे और सभी कार्य आसानी से होते चले जाएंगे। आज आपको बहुत मान-सम्मान मिलेगा।
लकी कलर : गोल्डन, लकी नंबर : 1

ये भी पढ़ें-

Sawan Som Pradosh 2022: 25 जुलाई को इस दुलर्भ योग में करें शिव पूजा, फिर पता नहीं कब मिलेगा आपको ये मौका


शनि-सूर्य के आमने-सामने होने से बना अशुभ योग, देश-दुनिया में मचेगी उथल-पुथल, ये 3 उपाय बचा सकते हैं आपको

Kamika Ekadashi 2022: कामिका एकादशी व्रत से मिलते हैं शुभ फल, इस बार कब किया जाएगा? जानिए तारीख और महत्व
 

PREV

Recommended Stories

Weekly Tarot Horoscope: किसे मिलेंगी खुशियां-कौन रहेगा परेशान? टैरो राशिफल से जानें भविष्य
साप्ताहिक टैरो राशिफल 14 से 20 अगस्त 2023: किसके चमकेगी किस्मत-किसे होगा नुकसान? जानें टैरो रीडर चिराग बेजान दारूवाला से