Tarot Horoscope Today 21 मई 2022 का टैरो राशिफल: मिथुन वाले बनाएंगे नई योजना, तुला वालों को मिलेगी सफलता

Published : May 21, 2022, 05:15 AM IST
Tarot Horoscope Today 21 मई 2022 का टैरो राशिफल: मिथुन वाले बनाएंगे नई योजना, तुला वालों को मिलेगी सफलता

सार

इंदौर की फेमस एस्ट्रोलॉजर, वस्तु एंड टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम के अनुसार, टैरो कार्ड में अपना भविष्य जानने के लिए आपको तीन कार्ड का चयन करना होता है।

उज्जैन. टैरो कार्ड पर लिखी बातों को टैरो कार्ड रीडर आपको बताता है या उन कार्ड की मदद से आपके प्रश्नों का जवाब देता है। एक टैरो डेक में 78 कार्ड होते हैं, जिन्हें मेजर आर्काना और माइनर आर्काना कार्ड में विभाजित किया जाता है। भूमिका कलम के अनुसार, 21 मई को वृष राशि वाले अपने पुराने कामों का आंकलन करेंगे। इस दिन इनका लकी कलर आसमानी और लकी नंबर 3 रहेगा। मिथुन राशि वालों को बात करें तो इनका दिन सकारात्मकता से भरा रहेगा। इनका लकी कलर पीला और लकी नंबर 1 है। आगे जानिए अन्य राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
जीवन में प्रकाश की ओर जा रहे हो, रूढ़िवादी के परे आप अपने रास्ते खुद बनाएं, अस्तीत्व आपके साथ है। जिन बातों के बारे में आप निर्णय नहीं ले पा रहे थे, उन बातों के लिए विचारों में क्लेरिटी आज आ सकती है।
लकी कलर : गोल्डन, लकी नंबर : 10

वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
आज पुराने कार्यों के आंकलन का दिन है। प्रकृति के अनुरूप व्यवहार और कार्य करना आपको भविष्य में सफलता दिलाएगा। आज काफी सारी बातें आपके मन के मुताबिक होने की वजह से आपको आनंद मिलेगा। तनाव कम होगा।
लकी कलर: आसमानी, लकी नंबर: 3

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
आज सकारात्मकता से भरा शुभ दिन है। किसी नई कार्य योजना पर काम शुरू होगा या कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। आप लक्ष्य बड़े रखते हैं लेकिन उन्हें प्राप्त करने के लिए मेहनत कम करने से नाराजगी बढ़ेगी।
लकी कलर : पीला, लकी नंबर : 1

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
आज आपको नया उत्साह और प्रेरणा मिलेगी। ऊर्जा के संचार से मन खुश होगा। नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए दिन एकदम सही है। किसी नए काम की शुरुआत आप कर पाएंगे। सकारात्मकता की वजह से जीवन को नई दिशा देना  संभव होगा।
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 5

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी जीत साथ लाया है, सामाजिक मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। आपको रोल मॉडल माना जाएगा। भविष्य की योजना बनाते समय वर्तमान में खुद को स्थिर करने की आवश्यकता होगी।
लकी कलर : सफेद, लकी नंबर: 7

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
किसी नए कार्य को करने की तैयारी पूर्ण होगी। आप नया सीखने के लिए भी तत्पर होंगे। आज आत्मविश्वास से भरा सफल दिन होगा। मेहनत करने के बावजूद भी उसका फल ना देख पाना आपके अंदर नकारात्मकता पैदा कर सकता है।
लकी कलर : पीला, लकी नंबर : 7

तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन बेहद प्रगतिशील होगा, सफलता निश्चित है। आज यात्रा होगी या आने वाले समय में होने वाली यात्रा की योजना हो सकती है। दिनभर खुशी भरा माहौल बना रहने की वजह से मन की प्रसन्नता बढ़ेगी।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 2

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन आपको बहुत संघर्ष के बाद परिणाम दिलाएगा। लेकिन इस दौरान कई नए लोगों से मुलाकात होगी। जो जीवन में नया पाठ सिखाएंगे। यदि परिवार में अधिक वाद-विवाद बढ़ रहा है तो घर की ऊर्जा में बदलाव लाने की आवश्यकता होगी।
लकी कलर : जामुनी, लकी नंबर : 8

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आपको प्रमोशन या किसी बड़ी डील की सूचना मिल सकती है। व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी सभी परिस्थिति को अपने नियंत्रण में लाना आपके लिए आसान होगा। महत्वपूर्ण निर्णय आज टालें।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 6

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन प्रतिस्पर्धा वाला होगा। आपके सामने आपके अपने भी हो सकते हैं, आपकी सफलता निश्चित है। काम का बोझ और मानसिक तनाव दोनों बढ़ने की वजह से आपकी गति धीमी हो सकती है।
लकी कलर : नारंगी, लकी नंबर: 9

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
यात्रा के योग बनेंगे, जो कि शुभ रहेंगे। विदेश जाने और किसी नए कार्य की शुरूआत भी हो सकती है। काम अपनी योजना के मुताबिक ना होने से थोड़ी नाराजगी बनी रहेगी। घर संबंधित कोई भी निर्णय लेना आज के दिन टालें।
लकी कलर : पीला, लकी नंबर : 9

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
किसी चोट की संभावना है। आपका अनुभव आपके काम आएगा उसके आधार पर ही निर्णय लेना उचित होगा। आप लोगों से या तो अधिक करीब होंगे या फिर दूर इन बातों में संतुलन बनाकर रखें। व्यक्ति की योग्यता परख कर भरोसा करें।
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 7
 

PREV

टैरो भविष्यवाणी : See your Tarot Card Reading predition Online in Hindi. Aaj ka tarot card bhavishyafal, free tarot horoscope online at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 4 राशि वालों की लव लाइफ रहेगी खुशहाल
Weekly Tarot Horoscope: साल 2026 के पहले सप्ताह में मेष, सिंह और कन्या वालों को मिलेगी सक्सेस