
उज्जैन. 23 दिसंबर, गुरुवार को मेष राशि वाले सोच-समझकर ही कोई फैसला लें। वृषभ राशि वालों को अशांति का सामना करना पड़ेगा। मिथुन राशि वाले अपनी गलतियों का अवलोकन करें। कर्क वालों को अपनी मेहनत का फल मिलेगा। सिंह राशि वालों के मन में असुरक्षा की भावना रहेगी। टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा गुरुवार…
मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
आपके द्वारा किए कामों के बारे में दूसरों के द्वारा प्रशंसा मिलने की अपेक्षा रखना तकलीफदायक होगा। अपने पुराने कार्यों को रिव्यू करने का दिन है। किसी भी निर्णायक स्थिति में पहुंचे तो सारे पहलुओं पर गौर करने के बाद ही फैसला लें।
लकी कलर: बादामी, लकी नंबर : 10
वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
गले में तकलीफ हो सकती है। आज आपके किसी मित्र द्वारा आपको मार्गदर्शन मिल सकता है, सकारात्मक ऊर्जा भी प्राप्त होगी। आज आपको समर्पण की भावना से काम करना होगा। सहयोगियों से विवाद होने के कारण मानसिक अशांति बने रहेगी।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 8
मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
आज अपने भाग्य को न आजमाएं। किसी महत्वपूर्ण विषय में आपको फिर से शून्य से शुरूआत करनी होगी। अपनी गलतियों का अवलोकन करें। अनचाहा बदलाव होने से आपको सब खत्म सा लगेगा।
लकी कलर : सफेद, लकी नंबर : 3
कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
प्रयत्नों द्वारा आप परिस्थिति में बदलाव ला पाएंगे। मेहनत को उचित न्याय मिलेगा। कॉम्बिनेशन और कॉम्प्रोमाइस से भरा दिन रहेगा। आज नए प्रयोग करने से आपको सफलता तो मिलेगी लेकिन दुसरों के मतों का ध्यान रखें।
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 8
सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
असुरक्षा की भावना से कुछ नकारात्मक रहेंगे। जीवन में आगे रफ्तार से बढ़ने की इच्छा बढ़ेगी जिससे आप खुद ही खुद पर तनाव बना रहे हैं। आज आप अपने आस-पास के रिश्तों और चीजों में बहुत ज्यादा जुड़ाव महसूस करेंगे।
लकी कलर : स्लेटी, लकी नंबर : 8
कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
आज के लिए जरूरी कार्य को टाल दें। आपके मूड में आ रहे बदलाव की वजह से आपको छोटी तकलीफ से भी बड़ी नजर आ रही है। आपके आसपास किसी तरह का क्योस मचेगा, जिससे आपको क्रोध आएगा। मन को शांत रखें।
लकी कलर : हल्का हरा, लकी नंबर : 3
तुला टैरो राशिफल (Libra TarotDaily Horoscope)
जीवन संबंधित सभी बातों में आज आपको संतुलन महसूस हो सकता है। आज का दिन आप सकारात्मक तरीके से बिता पाएंगे। कार्ड आपके अनुकूल है आज आध्यात्मिक कार्य में रूचि बनेगी और आपको परिवार व समाज में सम्मान मिलेगी।
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 2
वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
नकारात्मकता से अपने को दूर रखें। रिश्तों में गलतफहमी आ सकती है। खुद के निर्णय को दूसरों को बता पाना मुश्किल होगा, जिससे मानसिक तनाव बना रहेगा। मन की बैचेनी और अधिक भावनात्मक विचार आज आपको घेरेंगे।
लकी कलर : सफेद, लकी नंबर : 10
धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
जिन बातों के बारे में आप निर्णय नहीं ले पा रहे थे, उन बातों के लिए विचारों में क्लेरिटी आज आ सकती है। जीवन में प्रकाश की ओर जा रहे हो, रूढ़िवादी के परे आप अपने रास्ते खुद बनाएं, अस्तीत्व आपके साथ है।
लकी कलर : गोल्डन, लकी नंबर : 10
मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
प्रकृति के अनुरूप व्यवहार और कार्य करना आपको भविष्य में सफलता दिलाएगा। आज काफी सारी बातें आपके मन के मुताबिक होने की वजह से आपको आनंद मिलेगा। तनाव कम होगा। आज पुराने कार्यों के आंकलन का दिन है।
लकी कलर: आसमानी, लकी नंबर: 3
कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
आप लक्ष्य बड़े रखते हैं लेकिन उन्हें प्राप्त करने के लिए मेहनत कम करने से नाराजगी बढ़ेगी। किसी नई कार्य योजना पर काम शुरू होगा या कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। आज सकारात्मकता से भरा शुभ दिन है।
लकी कलर : पीला, लकी नंबर : 1
मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
किसी नए काम की शुरुआत आप कर पाएंगे। सकारात्मकता की वजह से जीवन को नई दिशा देना संभव होगा। आज आपको नया उत्साह और प्रेरणा मिलेगी। ऊर्जा के संचार से मन खुश होगा। नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए दिन एकदम सही है।
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 5
कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...
Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे
Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें
Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे