Tarot Horoscope Today आज का टैरो राशिफल 24 दिसंबर 2021, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन

Published : Dec 24, 2021, 07:00 AM IST
Tarot Horoscope Today आज का टैरो राशिफल 24 दिसंबर 2021, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन

सार

टैरो (Tarot), कार्डों की रहस्यमयी दुनिया और भविष्य आंकलन की सर्वप्रिय विधा है। इस शब्द की उत्पत्ति भी रहस्यमय है। टैरो सिर्फ शब्द नहीं, भविष्य और जीवन है। टैरो डेक में कुल 78 कार्ड होते हैं, जिन्हें मेजर आर्काना तथा माइनर आर्काना में विभक्त किया गया है।

उज्जैन. 24 दिसंबर, शुक्रवार को मेष राशि वाले अपने भविष्य की योजना बनाएंगे। वृष राशि वाले कोई नया काम सीखेंगे। मिथुन राशि वाले यात्रा की योजना बनाएंगे। कर्क राशि के लोगों की मुलाकात नए लोगों से होगी। सिंह राशि वालों को प्रमोशन हो सकता है। टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा शुक्रवार…

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
भविष्य की योजना बनाते समय वर्तमान में खुद को स्थिर करने की आवश्यकता होगी। आज का दिन आपकी जीत साथ लाया है, सामाजिक मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। आपको रोल मॉडल माना जाएगा। 
लकी कलर : सफेद, लकी नंबर: 7

वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
मेहनत करने के बावजूद भी उसका फल ना देख पाना आपके अंदर नकारात्मकता पैदा कर सकता है। किसी नए कार्य को करने की तैयारी पूर्ण होगी। आप नया सीखने के लिए भी तत्पर होंगे। आज आत्मविश्वास से भरा सफल दिन होगा।
लकी कलर : पीला, लकी नंबर : 7

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
दिनभर खुशी भरा माहौल बना रहने की वजह से मन की प्रसन्नता बढ़ेगी। आज का दिन बेहद प्रगतिशील होगा, सफलता निश्चित है। आज यात्रा होगी या आने वाले समय में होने वाली यात्रा की योजना हो सकती है।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 2

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
जो जीवन में नया पाठ सिखाएंगे। यदि परिवार में अधिक वाद-विवाद बढ़ रहा है तो घर की ऊर्जा में बदलाव लाने की आवश्यकता होगी। आज का दिन आपको बहुत संघर्ष के बाद परिणाम दिलाएगा। लेकिन इस दौरान कई नए लोगों से मुलाकात होगी।
लकी कलर : जामुनी, लकी नंबर : 8

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी सभी परिस्थिति को अपने नियंत्रण में लाना आपके लिए आसान होगा। महत्वपूर्ण निर्णय आज टालें। आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आपको प्रमोशन या किसी बड़ी डील की सूचना मिल सकती है।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 6

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
काम का बोझ और मानसिक तनाव दोनों बढ़ने की वजह से आपकी गति धीमी हो सकती है। आज का दिन प्रतिस्पर्धा वाला होगा। आपके सामने आपके अपने भी हो सकते हैं, आपकी सफलता निश्चित है।
लकी कलर : नारंगी, लकी नंबर: 9

तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Daily Horoscope)
काम अपनी योजना के मुताबिक ना होने से थोड़ी नाराजगी बनी रहेगी। घर संबंधित कोई भी निर्णय लेना आज के दिन टालें। यात्रा के योग बनेंगे, जो कि शुभ रहेंगे। विदेश जाने और किसी नए कार्य की शुरूआत भी हो सकती है।
लकी कलर : पीला, लकी नंबर : 9

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
आप लोगों से या तो अधिक करीब होंगे या फिर दूर इन बातों में संतुलन बनाकर रखें। व्यक्ति की योग्यता परख कर भरोसा करें। किसी चोट की संभावना है। आपका अनुभव आपके काम आएगा उसके आधार पर ही निर्णय लेना उचित होगा।
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 7

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
हर बात को केवल अपने ही नजरिए से देखना आपके मन का बोझ बढ़ा सकता है। लोगों को करीब आने का अवसर दें। आज आप जिम्मेदारियों के बोझ में दबा हुआ महसूस करोगे। आज हार महसूस होगी। लेकिन मन छोटा न करें।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 7

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
मन प्रसन्न रहेगा। व्यक्तिगत बातों का अवलोकन और उनमें लाया बदलाव निकट भविष्य में होने वाली घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए उपयुक्त होगा। प्रकृति से जुड़े कार्य करने पर आज आपको सफलता जरूर मिलेगी। आज नए अवसर भी मिलेंगे जो आपके लिए शुभ होंगे।
लकी कलर : पर्पल, लकी नंबर: 5

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
आपकी यात्रा रोमांच से भरी होगी। जीवन से जुड़ी किसी एक बात को प्रगति की ओर ले जाने का निर्णय ले सकते हैं। आज का दिन एडवेंचर से भरा होगा। आपका आत्मविश्वास ही आपकी सफलता की कुंजी है। नए प्रयोग सफल होंगे।
लकी कलर : आसमानी, लकी नंबर : 5

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
माता द्वारा बोले गए कटु शब्द आपको दुख पहुंचा सकते हैं और अकेलेपन की भावना भी ला सकते हैं। परिवार संग तनाव उदास बनाएगा। आत्म विश्वास और रचनात्मकता से भरा दिन होगा। आज नए कार्य शुरू कर सकते हैं। रिश्तों में सुधार होगा।
लकी कलर: लाल, लकी नंबर : 9

 

साल 2022 का का टैरो राशिफल भी पढ़िए...

Aries Tarot Horoscope 2022 मेष का टैरो वार्षिक राशिफल: नई संभावनाएं लेकर आ रहा है नया साल

Taurus Tarot Horoscope 2022 वृषभ का टैरो वार्षिक राशिफल: बहुत ही शुभ फल मिलेंगे नए साल में

Gemini Tarot Horoscope 2022 मिथुन का टैरो वार्षिक राशिफल: करियर का निर्णय जल्दबाजी में न लें

Cancer Tarot Horoscope 2022 कर्क का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल बनेंगे प्रेम विवाह के योग

Leo Tarot Horoscope 2022 सिंह का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल खरीद सकते हैं बड़ी संपत्ति

Virgo Tarot Horoscope 2022 कन्या का टैरो वार्षिक राशिफल: पारिवारिक परेशानी के कारण बना रहेगा तनाव

Libra Tarot Horoscope 2022 तुला का टैरो वार्षिक राशिफल: बिजनेस में सफलता और नौकरी में मिलेगा प्रमोशन

Scorpio Tarot Horoscope 2022 वृश्चिक का टैरो वार्षिक राशिफल: सभी मामलों में सामान्य रहेगा ये साल आपके लिए

Sagittarius Tarot Horoscope 2022 धनु का टैरो वार्षिक राशिफल: घर-परिवार में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Capricorn Tarot Horoscope 2022 मकर का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल बनेंगे धन लाभ के योग

Kumbh Tarot Horoscope 2022 कुंभ का टैरो वार्षिक राशिफल: कॅरियर में सफलता के बन रहे हैं योग

Pisces Tarot Horoscope 2022 मीन का टैरो वार्षिक राशिफल: नौकरी और बिजनेस में मिलेंगे बेहतर परिणाम
 

PREV

Recommended Stories

Weekly Tarot Horoscope: किसे मिलेगी गुड न्यूज-कौन बनाएगा नए बिजनेस का प्लान? जानें वीकली टैरो राशिफल से
Weekly Tarot Horoscope: किसे मिलेंगी खुशियां-कौन रहेगा परेशान? टैरो राशिफल से जानें भविष्य