Tarot Horoscope Today आज का टैरो राशिफल 26 अप्रैल 2022, सिंह वाले शुरू कर सकते हैं नया काम

लोग अपना भविष्य जानने के लिए कई तरह की विधाओं का सहारा लेते हैं, जैसे जन्म कुंडली, हस्तरेखा और न्यूमरोलॉजी। ज्योतिष में ऐसी ही एक और विधा है जिसे टैरो कार्ड रीडिंग कहा जाता है। ताश के पत्तों की तरह दिखने वाले इन कार्ड्स के ऊपर कुछ खास तरह के चिह्न बने होते हैं जो संबंधित व्यक्ति के साथ भविष्य में होने वाली घटनाओं को बता देते हैं।
 

Manish Meharele | Published : Apr 25, 2022 10:00 AM IST

उज्जैन. टैरो कार्ड्स के अनुसार, 26 अप्रैल, मंगलवार को मेष राशि वालों का झुकाव भौतिक सुखो की ओर बढ़ेगा। वृष वाले परिवार वालों को साथ अच्छे संबंध बनाने की कोशिश करेंगे। मिथुन राशि के युवाओं को अपनी जिम्मेदारी का अहसास होगा। कर्क वालों को अपने स्वभाव में लचीलापन लाना पड़ेगा। सिंह वाले नए काम की शुरूआत कर सकते हैं। इंदौर की टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम से जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
भौतिक सुख की ओर ज्यादा झुकाव होगा खर्च बढ़ने की संभावना है। आज आप खुद का ख्याल रखने के बारे में ज्यादा सोचेंगे। पैसों का व्यापार में निवेश करना फायदेमंद होगा।
लकी कलर : मरून, लाल, लकी नंबर: 10

वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
टीम वर्क और जिम्मेदारियों से भरा दिन जो आपको शुभ फल देकर जाएगा। लोगों की मदद करें आपको सुकून मिलेगा। परिवार के साथ अच्छे संबंध बनाने की कोशिश कामयाब रहेगी।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर : 5

Latest Videos

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
रचनात्मक और नई कार्य शैली आपको नए परिणाम दिलवाएगी। जिससे मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आज आप नए कार्य भी शुरू कर सकते हैं। युवाओं को जिम्मेदारियों का एहसास होगा।
लकी कलर : हरा, लकी नंबर : 4

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
आज आपको पुराने अच्छे कार्यों का परिणाम मिलेगा, मन प्रसन्न रहेगा। आज भौतिक सुख सुविधाओं पर ध्यान अधिक रहेगा। जीवन में आगे बढ़ने के लिए स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लाना जरूरी होगा।
लकी कलर: जामुनी, लकी नंबर: 6

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
आत्मविश्वास और रचनात्मकता से भरा दिन होगा। आज नए कार्य शुरू कर सकते हैं। रिश्तों में भी सुधार होगा। आज आपका अधिक ध्यान पैसों पर ही होगा। वास्तविकता में रहकर अपेक्षाएं रखना नाराजगी कम करा सकता है।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर : 8

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
आपका पूरा व्यवहार एक परिपक्व व्यक्ति की तरह होगा जिससे आपके रिश्तों में काफी सुधार होगा। सुख सुविधा पर खर्च होगा। घर या कोई बड़ी वस्तु खरीदने के लिए आज आपका खर्चा हो सकता है।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 3

तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Daily Horoscope)
आज जीवन के नए आयाम का अनुभव होगा। रचनात्मकता और संवेदनशीलता के चलते आप मन से बहुत खुश होंगे। अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने की कोशिश करें।
लकी कलर : जामुनी, लकी नंबर : 2

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन शुभ है, आप आत्मविश्वास से भरे होंगे और सभी कार्य आसानी से होते चले जाएंगे। आज आपको बहुत मान-सम्मान मिलेगा। आप बेकार की बातों में वक्त बर्बाद न करें।
लकी कलर : गोल्डन, लकी नंबर : 1

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
आध्यात्मिक रुझान आज आपका दिन बनाएगा। किसी धार्मिक यात्रा या कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपकी भावनाओं को परिवार द्वारा ना समझना तकलीफदायक होगा।
लकी कलर : गुलाबी, लकी नंबर : 1

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
किसी कीमती वस्तु की खरीदी हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य होगा। आज आपके लिए नए अवसर की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। मित्रों और परिवार के साथ बिताया वक्त आपको आनंद देगा।
लकी कलर : हल्का नीला, लकी नंबर : 5

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
कठोर निर्णय लेने का समय है आपको अपने अधिकारों को ठीक से समझते हुए उनका उपयोग करना होगा। घर के बुजुर्गों के साथ संबंध अच्छे बनाने की कोशिश करें।
लकी कलर : ग्रे, लकी नंबर : 9

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
आप आज जीवन की जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभा पाएंगे। किसी बड़े या गुरुजन का अशीर्वाद प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन थोड़ा कठिन होगा। एकाग्रता को बढ़ाने की कोशिश करें।
लकी कलर : लाल, लकी नंबर : 3

 

Share this article
click me!

Latest Videos

Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
नवरात्रि 2024: कन्या पूजन करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
हरियाणा चुनाव के10 अमीर प्रत्याशीः बिजनेसमैन सावित्री जिंदल से धनवान है यह कैंडीडेट
आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज