Tarot Horoscope Today 28 जून 2022 का टैरो राशिफल: इन 3 राशि वालों को मिलेगी सफलता, इन्हें करना पड़ेगा संघर्ष

टैरो एक रहस्यमयी संसार है जो इंसान के भविष्य के अनसुलझे रहस्यों को उजागर करता है, जैसे भविष्य जानने के लिए जन्म कुंडली, हस्तरेखा और न्यूमरोलॉजी का सहारा लिया जाता है। 
 

Manish Meharele | / Updated: Jun 28 2022, 05:15 AM IST

उज्जैन. भविष्य के अनसुलझे रहस्यों को सुलझाने के लिए पूरी दुनिया में टैरो कार्ड्स का उपयोग किया जाता है। ये कहना है इंदौर की फेमस एस्ट्रोलॉजर, वास्तु एंड टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम का। उनके अनुसार, 28 जून, मंगलवार को मेष राशि वालों का आत्मविश्वास चरम स्थिति में होगा, इनका लकी कलर क्रीम और लकी नंबर 2 रहेगा। वृषभ राशि वालों को कड़ी मेहतन के बाद सफलता मिलेगी, इनका लकी कलर सफेद और लकी नंबर 9 है। मिथुन राशि वालों का संघर्ष जारी रहेगा, इनका लकी कलर ब्राउन और नंबर 3 रहेगा। अन्य राशि वालों का दिन कैसा रहेगा, आगे जानिए…

मेष राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
जीवनसाथी या प्रेमी के साथ नजदीकियां बढ़ने से आत्मविश्वास चरम पर होगा। घर में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है। पुराने विवादों को मिटाने का मार्ग प्राप्त होगा।
लकी कलर : क्रीम, लकी नंबर : 2

वृषभ राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक होगा। बड़ी डील होने की संभावना है। नई खोज में जुटे रहें क्योंकि भाग्य आपके साथ है। कड़ी मेहनत के बाद आपको फल मिलेगा।
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर : 9

मिथुन राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
आज आप अपने कार्यों से व अपने द्वारा की गई मेहनत से असंतुष्ट हो सकते हैं। अपनों के प्रति ज्यादा दयालु न रहें। संघर्ष जारी रखें। आज वास्तविकता में रहना जरूरी होगा।
लकी कलर : ब्राउन, लकी नंबर: 3

कर्क राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
आज नुकसान होने का योग है, जिसका ज्यादा दुख न मनाएं, भरपाई के भी पूरे योग हैं। अपने अंदर की नकारात्मकता मिटाने के प्रयास करें, सकारात्मक बातों को देखने की कोशिश करें।
लकी कलर: पिंक, लकी नंबर: 0

सिंह राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
कार्ड के अनुसार आज खुशियों के योग है। पुरानी यादें ताजा होगी। नए लोग से जान पहचान हो सकती है। पैसों का निवेश करने की बेहतर योजना बनाने की कोशिश आप करेंगे।
लकी कलर : क्रीम, लकी नंबर : 8

कन्या राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
आज आपको किसी पुरानी फेंटसी पूरी हो जाने की उम्मीद जागेगी, लेकिन किसी भी परिणाम में हकीकत से दूर न होना आपके लिए फायदेमंद है। दूसरों द्वारा बोली बातों पर ध्यान न दें।
लकी कलर : हल्का नीला, लकी नंबर: 5

तुला राशिफल (Libra Tarot Daily Horoscope)
आज आपको कुछ निराशा का अनुभव होगा। आप परिस्थितियों से उब महसूस करेंगे और स्थान छोड़कर जाने का मन होगा। मन को शांत रखें। क्षमतानुसार काम करें बदलाव होगा।
लकी कलर: ग्रे, लकी नंबर: 9

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
आज आपकी ख्वाहिशें पूरी होना का दिन है। लंबे समय से अटकने वाले लंबित कार्य भी आज पूरे हो सकते है। अपने प्रयासों को जारी रखें। जिम्मेदारी पूरी करने से सम्मान मिलेगा।
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर: 9

धनु राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
आज के दिन पुराने बिगड़े रिश्ते सुधर सकते हैं। रिश्तों में सुधार जीवन में नई खुशियां लेकर आएगा। दपरिवार मेें प्रॉपर्टी के वाद खत्म होकर निर्णय आपके पक्ष में होगा।
लकी कलर : महरुन, लकी नंबर : 5

मकर राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
आज आपके कॅरियर में बदलाव हो सकता है। शिक्षा के योग हैं। अपनी सभ्यता को बरकरार रखिये। आपके काम में दूसरों द्वारा कमी निकालना आत्मविश्वास को कम कर सकता है।
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर : 1

कुंभ राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
प्रेम मोहब्बत से भरा दिन आपके ऊर्जा तो देगा लेकिन आपके काम को प्रभावित करेगा। आज कोई कमिटमेंट न करें तो बेहतर होगा। भावनात्मक रूप से संतुलन रखने की कोशिश करें।
लकी कलर : गुलाबी, लकी नंबर : 4

मीन राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन प्यार-मोहब्बत के साथ गुजरेगा। कार्य को लेकर आपका हमेशा उत्साहित रहना आपको सफलता के करीब लाकर खड़ा कर देगा। घर की जिम्मेदारी की चिंता सताएगी।
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 3
 

Share this article
click me!