
उज्जैन. 3 फरवरी, गुरुवार को मेष राशि वालों की नए लोगों से मुलाकात होगी। वृषभ राशि वाले कोई बड़ी डील कर सकते हैं। मिथुन वालों को सफलता मिलेगी। कर्क राशि वाले किसी यात्रा पर जा सकते हैं। सिंह वाले सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें। टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन…
मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
यदि परिवार में अधिक वाद-विवाद बढ़ रहा है तो घर की ऊर्जा में बदलाव लाने की आवश्यकता होगी। आज का दिन आपको बहुत संघर्ष के बाद परिणाम दिलाएगा। लेकिन इस दौरान कई नए लोगों से मुलाकात होगी। जो जीवन में नया पाठ सिखाएंगे।
लकी कलर : जामुनी, लकी नंबर : 8
वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी सभी परिस्थिति को अपने नियंत्रण में लाना आपके लिए आसान होगा। महत्वपूर्ण निर्णय आज टालें। आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आपको प्रमोशन या किसी बड़ी डील की सूचना मिल सकती है।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 6
मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
काम का बोझ और मानसिक तनाव दोनों बढ़ने की वजह से आपकी गति धीमी हो सकती है। आज का दिन प्रतिस्पर्धा वाला होगा। आपके सामने आपके अपने भी हो सकते हैं, आपकी सफलता निश्चित है।
लकी कलर : नारंगी, लकी नंबर: 9
कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
काम अपनी योजना के मुताबिक ना होने से थोड़ी नाराजगी बनी रहेगी। घर संबंधित कोई भी निर्णय लेना आज के दिन टालें। यात्रा के योग बनेंगे, जो कि शुभ रहेंगे। विदेश जाने और किसी नए कार्य की शुरूआत भी हो सकती है।
लकी कलर : पीला, लकी नंबर : 9
सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
आप लोगों से या तो अधिक करीब होंगे या फिर दूर इन बातों में संतुलन बनाकर रखें। व्यक्ति की योग्यता परख कर भरोसा करें। किसी चोट की संभावना है। आपका अनुभव आपके काम आएगा उसके आधार पर ही निर्णय लेना उचित होगा।
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 7
कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
हर बात को केवल अपने ही नजरिए से देखना आपके मन का बोझ बढ़ा सकता है। लोगों को करीब आने का अवसर दें। आज आप जिम्मेदारियों के बोझ में दबा हुआ महसूस करोगे। आज हार महसूस होगी। लेकिन मन छोटा न करें।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 7
तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Daily Horoscope)
मन प्रसन्न रहेगा। व्यक्तिगत बातों का अवलोकन और उनमें लाया बदलाव निकट भविष्य में होने वाली घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए उपयुक्त होगा। प्रकृति से जुड़े कार्य करने पर आज आपको सफलता जरूर मिलेगी। आज नए अवसर भी मिलेंगे जो आपके लिए शुभ होंगे।
लकी कलर : पर्पल, लकी नंबर: 5
वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
आपकी यात्रा रोमांच से भरी होगी। जीवन से जुड़ी किसी एक बात को प्रगति की ओर ले जाने का निर्णय ले सकते हैं। आज का दिन एडवेंचर से भरा होगा। आपका आत्मविश्वास ही आपकी सफलता की कुंजी है। नए प्रयोग सफल होंगे।
लकी कलर : आसमानी, लकी नंबर : 5
धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
माता द्वारा बोले गए कटु शब्द आपको दुख पहुंचा सकते हैं और अकेलेपन की भावना भी ला सकते हैं। परिवार संग तनाव उदास बनाएगा। आत्म विश्वास और रचनात्मकता से भरा दिन होगा। आज नए कार्य शुरू कर सकते हैं। रिश्तों में सुधार होगा।
लकी कलर: लाल, लकी नंबर : 9
मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
काम को एकाग्रता से करना आज आपके लिए महत्वपूर्ण होगा। जिम्मेदारी को ठीक तरह से निभा पाएंगे। किसी की मदद काम आएगी। अधिकारपूर्वक निर्णय लेने और काम करने का समय है। किसी भी बात में पीछे न रहें। सफलता मिलेगी।
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर : 4
कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
घरेलू खर्च बढ़ेगें, हिम्मत से आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। काफी समय से जिस अवसर का आपको इंतजार था, वह अवसर प्राप्त होगा। आज पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।
लकी कलर : गोल्डन, लकी नंबर: 8
मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
घर में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है। पुराने विवादों को मिटाने का मार्ग प्राप्त होगा। जीवनसाथी या प्रेमी के साथ नजदिकियां बढ़ने से आत्मविश्वास चरम पर होगा।
लकी कलर : क्रीम, लकी नंबर : 2