Tarot Horoscope Today 31 मई 2022 का टैरो राशिफल: मेष वाले गुस्से पर काबू रखें, धनु वाले करेंगे इन्वेस्टमेंट

इंदौर की फेमस एस्ट्रोलॉजर, वस्तु एंड टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम के अनुसार, टैरोट कार्ड रीडिंग ज्योतिष का ही एक अभिन्न अंग है। ज्योतिष का अर्थ होता है विभिन्न तरह के तथ्यों को जोड़कर किसी भी व्यक्ति का एक संभावित भविष्य निर्धारित करना।

Manish Meharele | / Updated: May 31 2022, 05:15 AM IST

उज्जैन. ज्योतिष के विभिन्न अंग जैसे अंक ज्योतिष, रेखा ज्योतिष हैं। टैरोट कार्ड रीडिंग भी ज्योतिष का ही एक अभिन्न अंग है। टैरो कार्ड्स के अनुसार, 31 मई को मेष राशि वाले अपने गुस्से पर काबू रखें, इनका लकी कलर फिरोजी और लकी नंबर 7 है। वृषभ राशि वाले अपने काम में निपुण रहेंगे, इनका लकी कलर नारंगी और लकी नंबर 1 है। मिथुन राशि वालों के निर्णय माने जाएंगे, इनका लकी कलर मरुन और लकी नंबर 2 है। आगे जानिए कैसा बीतेगा अन्य राशि वालों का दिन…

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
आज आप एक मजबूत व्यक्ति के रूप में साबित होंगे। भावनात्मक रूप से आप बहुत कठोर हैं। अपने गुस्से पर काबू रखें। व्यापार में अच्छे योग हैं। प्रॉपर्टी के निर्णय लेते समय हड़बड़ी न करें।
लकी कलर: फिरौजी, लकी नंबर: 7

वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
आज आप अपने कार्य में निपुण रहेंगे। आपके कार्य करने के तरीके से आपको ज्यादा काम मिलेगा, जिससे आप सफलता की ओर होंगे। जिन बातों का आप से ताल्लुक नहीं है उनसे दूर ही रहें।
लकी कलर: नारंगी, लकी नंबर: 1

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
आज घर कार्यालय सभी जगह आपका प्रभाव नियंत्रणकारी होगा। आप समस्याओं का समाधान करने में सक्षम होंगे। आपके निर्णय माने जाएंगे। हर बात में जिद रखना नए विवाद उत्पन्न कर सकता है।
लकी कलर: मरून, लाल, लकी नंबर: 2

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
आज का दिन साधन संपन्नता और खुशियों में बितेगा, आपको रिश्तों में ताजगी का अनुभव होगा। जो नई ऊर्जा प्रदान करेगा। घर संबंधित बड़ी खरीदारी होगी। भविष्य के लिए आज से ही प्रयत्न शुरू करें।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 4

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
काम की अधिकता आपको थकाएगी, लेकिन कुछ नई जिम्मेदारियों से आपको खुशी महसूस होगी। क्योंकि यह आपके सफलता के नए द्वार खुलने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति में आ रहा बदलाव आपको अधिक व्यस्त रखेगा।
लकी कलर: आसमानी, लकी नंबर: 2

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
टीम वर्क करके आपको उत्साह और ऊर्जा मिलेगी। जल्द ही नए कार्य की योजनाओं पर भी काम शुरू हो जाएगा। आपकी योजना में कुछ तकलीफ हो सकती है, इसलिए परिस्थिति के अनुसार बदलते रहना आवश्यक होगा।
लकी कलर : आसमानी, लकी नंबर : 1

तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Daily Horoscope)
असुरक्षा की भावना आपको परेशान करेगी और आसपास की गैरजरूरी चीजों के प्रति भी आसक्त होंगे। दुखी मन और दुख लाता है इसलिए भावनाओं पर काबू रखें।
लकी कलर: स्लेटी, लकी नंबर : 5

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
आज आप अनिश्चितता और असुरक्षा का अनुभव करेंगे। मन को शांत रखें अपने आस-पास के लोगों, परिजनों और दोस्तों पर विश्वास रखें। जीवन शैली में बदलाव लाकर आप पैसे का अधिक खर्च रोक सकते हैं।
लकी कलर : हरा, लकी नंबर: 6

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन लौटाने का है, किसी की सहायता करके या दान पुण्य करके लौटाईए, बाकी दिन शुभ हैं। दान धर्म पर ध्यान दें। युवाओं को भविष्य के लिए पैसों का निवेश करना सीखना होगा।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 5

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
आज अपने पुराने कार्यों के असेसमेंट का दिन है। कोई नए प्रयोग से आपको सीख मिलेगी। अपनी टीम का सहयोग लें। व्यापारी वर्ग को बड़े तौर पर धनराशि प्राप्त होने की उम्मीद है।
लकी कलर: आरेंज,पीला, लकी नंबर: 2

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
किसी पुराने काम को बार-बार करने में आज आपको रूचि नहीं होगी। लेकिन लंबे समय की सफलता के लिए यह आवश्यक कदम होगा। पैसों का निर्णय परिस्थिति का अवलोकन करके ही लें।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 8

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
भौतिक सुख की ओर ज्यादा झुकाव होगा खर्च बढ़ने की संभावना है। आज आप खुद का ख्याल रखने के बारे में ज्यादा सोचेंगे। पैसों का व्यापार में निवेश करना फायदेमंद होगा।
लकी कलर : मरून, लाल, लकी नंबर: 10
 

 

Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

Sandeep Pathak LIVE: आप नेता एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. संदीप पाठक की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Shehzad Poonawalla LIVE: शहजाद पूनावाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को किया संबोधित
कांग्रेस ने लगाया आरोप, शुरू हो गया Atal Setu पर काम
Sandeep Pathak LIVE: आप नेता एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. संदीप पाठक की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Weather Update:दिल्ली-NCR में राहत की बारिश, जानें पश्चिमी यूपी को कब मिलेगी गर्मी से निजात|Monsoon