
उज्जैन. कई बार बेहद आकर्षक और दिलचस्प टैरो कार्ड्स के माध्यम से जटिल भविष्यवाणी भी बताई जा सकती है। टैरो कार्ड्स के अनुसार, 5 जुलाई, मंगलवार को मेष राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा, इनका लकी कलर गहरा हरा और लकी नंबर 8 है। वृष राशि वाले अपनी गलती सुधारने की कोशिश करेंगे, इनका लकी कलर हरा और लकी नंबर 4 है। मिथुन राशि वाले शांत रहने की कोशिश करें, इनका लकी कलर क्रीम और लकी नंबर 4 है। आगे जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…
मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
आज आप स्वयं को भावनात्मक रूप से बेहतर मजबूत करेंगे। आपके रिश्तों में भी मजबूती का दिन है। कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी। काम में मिल रहे यश से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
लकी कलर : गहरा हरा, लकी नंबर : 8
वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
अनिश्चितता और अनिर्णय की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। मन को शांत रखिए और आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। आज आपको अपनी गलती सुधारने का अवसर फिर से प्राप्त होगा।
लकी कलर : हरा, लकी नंबर: 4
मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
आज कोई ऐसा नुकसान हो सकता है जिसका आपको पहले से अनुमान था। मन को व्यथित नहीं करें और शांत रहने से समस्याओं का समाधान भी आसान हो जाएगा।
लकी कलर : क्रीम, लकी नंबर : 4
कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
दिन की शुरुआत में आलस के चलते कुछ न करने का मन होगा। जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें। लेन-देन में सावधानी रखें। पुराने मित्रों से भेंट होगी। निवेश सावधानी से करें।
लकी कलर: हल्का नीला, लकी नंबर: 10
सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
आज आपको बहुत कठिनाइयों से गुजरना होगा। मन क्रोधित रहेगा, इसका मुख्य कारण किसी अपने करीबी से धोखा मिलना है। मन में चल रहा कन्फ्यूजन और विचार सुलझने लगेंगे।
लकी कलर : महरुन, लकी नंबर: 6
कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
आज यात्रा के योग हैं। आप किसी कार्य को करने के बाद सूकून से बैठने के बारे में सोचेंगे। लेकिन नया काम आपके सामने होगा। बढ़ते हुई खर्चों पर काबू करना होगा।
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 6
तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ है लेकिन आपको आपकी कार्यशिलता को और बढ़ाना होगा। आज रणनीति से निर्णय लेने का दिन है। बोलने से पहले एक बार विचार जरूर करें।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 6
वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत अधिक नकारात्मक विचारों को लेकर आया है। अपने पर काबू रखें। आपका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। असुरक्षा से बाहर निकलें।
लकी कलर: क्रीम, लकी नंबर : 3
धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
आज आप शारीरिक रूप से बीमारी की चपेट में आ सकते है सतर्क रहें। अपनों से अच्छा व्यवहार करें। अपनी गलतियों को बार-बार याद करना आपके लिए तकलीफ दायक होगा।
लकी कलर : नेवी ब्लू, लकी नंबर : 3
मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन कुछ विपरित परिस्थितियों को लेकर आया है मन में हारने जैसा भाव बनेगा रिश्तों में बहस से दिन खराब हो सकता है। किसी अपने द्वारा आपको पैसों के मामले में फंसाया जा सकता है।
लकी कलर: हल्का नीला, लकी नंबर: 6
कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन रचनात्मकता से भरा होगा। नए आईडिया और उनको करने की ऊर्जा से आप भरे हुए होंगे। आपके गैर जिम्मेदार बर्ताव से परिवार को बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है।
लकी कलर: बैंगनी, लकी नंबर: 4
मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
आज आप एक मजबूत व्यक्ति के रूप में साबित होंगे। भावनात्मक रूप से आप बहुत कठोर हैं। अपने गुस्से पर काबू रखें। व्यापार में अच्छे योग हैं। प्रॉपर्टी के निर्णय लेते समय हड़बड़ी न करें।
लकी कलर: फिरौजी, लकी नंबर: 7
ये भी पढे़ं-
Budh Gochar July 2022: 16 जुलाई तक मिथुन राशि में बनेगा बुधादित्य योग, कैसा होगा आपकी राशि पर असर?