Tarot Horoscope Today आज का टैरो राशिफल 6 मार्च 2022, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन

टैरो (Tarot), कार्डों की रहस्यमयी दुनिया और भविष्य आंकलन की सर्वप्रिय विधा है। इस शब्द की उत्पत्ति भी रहस्यमय है। टैरो सिर्फ शब्द नहीं, भविष्य और जीवन है। टैरो डेक में कुल 78 कार्ड होते हैं, जिन्हें मेजर आर्काना तथा माइनर आर्काना में विभक्त किया गया है।

Asianet News Hindi | Published : Mar 5, 2022 5:18 AM IST

उज्जैन. 6 मार्च, रविवार को मेष राशि वाले को नए प्रयोग से सीख मिलेगी। वृषभ राशि वालों का आत्मविश्वास कम हो सकता है। मिथुन वालों को खर्च बढ़ सकता है। कर्क वाले लोगों की मदद करेंगे। सिंह राशि वाले आज प्रसन्न रहेंगे। टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
व्यापारी वर्ग को बड़े तौर पर धनराशि प्राप्त होने की उम्मीद, मिले हुए पैसों का निवेश योग्य तरीके से करें वरना आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। आज पुराने कार्यों के असेसमेंट का दिन है। कोई नए प्रयोग से आपको सीख मिलेगी। अपनी टीम का सहयोग लें। 
लकी कलर: आरेंज,पीला, लकी नंबर: 2

वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
महत्वपूर्ण कामों में औरों द्वारा सहयोग ना मिल पाना आत्मविश्वास पर असर कर सकता है। किसी पुराने काम को बार-बार करने में आज आपको रूचि नहीं होगी। लेकिन लंबे समय की सफलता के लिए यह आवश्यक कदम होगा। 
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 8

Latest Videos

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
पैसों का निवेश व्यापार में करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। भौतिक सुख की ओर ज्यादा झुकाव होगा खर्च बढ़ने की संभावना है। आज आप खुद का ख्याल रखने के बारे में ज्यादा सोचेंगे। नए काम की शुरूआत स्त्री के नाम पर करने से अधिक फायदा होगा।
लकी कलर : मरून, लाल, लकी नंबर: 10

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
परिवार के साथ अच्छे संबंध बनाने की आपके कोशिश कामयाब रहेगी। टीम वर्क और जिम्मेदारियों से भरा दिन जो आपको शुभ फल देकर जाएगा। लोगों की मदद करें आपको सुकून मिलेगा। पुराने वाद विवादों को दूर रखकर परिवार के सदस्य एक दूसरे से जुड़े रहेंगे।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर : 5

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
युवाओं को अपनी जिम्मेदारियों का एहसास हो सकता है। रचनात्मक और नई कार्य शैली आपको नए परिणाम दिलवाएगी। जिससे मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। और आज आप नए कार्य भी शुरू कर सकते हैं। 
लकी कलर : हरा, लकी नंबर : 4

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
जीवन में आगे बढ़ने के लिए स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लाना जरूरी होगा। आज आपको पुराने अच्छे कार्यों का परिणाम मिलेगी, मन प्रसन्न रहेगा। आज भौतिक सुख सुविधाओं का पर ध्यान अधिक रहेगा। 
लकी कलर: जामुनी, लकी नंबर: 6

तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Daily Horoscope)
आज आपका अधिक ध्यान पैसों पर ही होगा। वास्तविकता में रहकर अपनी अपेक्षाएं रखना आपकी नाराजगी कम करा सकता है। आत्मविश्वास और रचनात्मक से भरा दिन होगा। आज नए कार्य शुरू कर सकते हैं। रिश्तों में भी सुधार होगा। 
लकी कलर: पीला, लकी नंबर : 8

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
घर या कोई बड़ी वस्तु खरीदने के लिए आज आपका खर्चा हो सकता है। आपका पूरा व्यवहार एक परिपक्व व्यक्ति की तरह होगा जिससे आपके रिश्तों में काफी सुधार होगा। सुख सुविधा पर खर्च होगा।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 3

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
किसी नए काम की शुरूआत आप पूरे उत्साह के साथ करेंगे लेकिन जैसे ही उस में कठिनाइयां आएगी आप जल्दी हार मान सकते हैं। आपको आज जीवन के नए आयाम का अनुभव होगा। रचनात्मक और संवेदनशीलता के चलते आप मन से बहुत खुश होंगे। 
लकी कलर : जामुनी, लकी नंबर : 2

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
आज आपको बहुत मान-सम्मान मिलेगा। लेकिन आपको मिल रही सहायता का आप उचित उपयोग नहीं कर पा रहे हैं, जिसकी वजह से आपको भविष्य में पछतावा हो सकता है। आज का दिन शुभ है, आप आत्मविश्वास से भरे होंगे और सभी कार्य आसानी से होते चले जाएंगे। 
लकी कलर : गोल्डन, लकी नंबर : 1

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
आज आप पर आलस्य और उदासीनता दोनों का भी प्रभाव बना रहेगा जिसकी वजह से किसी भी बात में आपका मन लगना कठिन हो सकता है। आध्यात्मिक रुझान आज आपका दिन बनाएगा। किसी धार्मिक यात्रा या कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। 
लकी कलर : गुलाबी, लकी नंबर : 1

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
आपके अंदर चल रही भावनात्मक उलझनें किसी और के सामने प्रकट कर पाना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। किसी कीमती वस्तु की खरीदी हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य होगा। आज आपके लिए नए अवसर की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। 
लकी कलर : हल्का नीला, लकी नंबर : 5

 

साल 2022 का का टैरो राशिफल भी पढ़िए...

Aries Tarot Horoscope 2022 मेष का टैरो वार्षिक राशिफल: नई संभावनाएं लेकर आ रहा है नया साल

Taurus Tarot Horoscope 2022 वृषभ का टैरो वार्षिक राशिफल: बहुत ही शुभ फल मिलेंगे नए साल में

Gemini Tarot Horoscope 2022 मिथुन का टैरो वार्षिक राशिफल: करियर का निर्णय जल्दबाजी में न लें

Cancer Tarot Horoscope 2022 कर्क का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल बनेंगे प्रेम विवाह के योग

Leo Tarot Horoscope 2022 सिंह का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल खरीद सकते हैं बड़ी संपत्ति

Virgo Tarot Horoscope 2022 कन्या का टैरो वार्षिक राशिफल: पारिवारिक परेशानी के कारण बना रहेगा तनाव

Libra Tarot Horoscope 2022 तुला का टैरो वार्षिक राशिफल: बिजनेस में सफलता और नौकरी में मिलेगा प्रमोशन

Scorpio Tarot Horoscope 2022 वृश्चिक का टैरो वार्षिक राशिफल: सभी मामलों में सामान्य रहेगा ये साल आपके लिए

Sagittarius Tarot Horoscope 2022 धनु का टैरो वार्षिक राशिफल: घर-परिवार में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Capricorn Tarot Horoscope 2022 मकर का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल बनेंगे धन लाभ के योग

Kumbh Tarot Horoscope 2022 कुंभ का टैरो वार्षिक राशिफल: कॅरियर में सफलता के बन रहे हैं योग

Pisces Tarot Horoscope 2022 मीन का टैरो वार्षिक राशिफल: नौकरी और बिजनेस में मिलेंगे बेहतर परिणाम

Share this article
click me!

Latest Videos

आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज
Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
20 सबसे यंग चेहरे, जो हरियाणा चुनाव 2024 में बड़े-बड़ों को देंगे मात!
इन 8 जगहों पर अगर किया शर्म तो बर्बाद हो जाएगा जीवन!
10 साल की बच्ची का किडनैप के बाद रेप-मर्डर, फिर दहल उठा ममता बनर्जी का पं. बंगाल