Tarot Horoscope Today 8 जून 2022 का टैरो राशिफल: 3 राशि वाले न लें कोई बड़ा निर्णय, खड़ी हो सकती है नई परेशानी

Published : Jun 08, 2022, 05:15 AM IST
Tarot Horoscope Today 8 जून 2022 का टैरो राशिफल: 3 राशि वाले न लें कोई बड़ा निर्णय, खड़ी हो सकती है नई परेशानी

सार

इंदौर की फेमस एस्ट्रोलॉजर, वस्तु एंड टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम के अनुसार, टैरो कुल 78 कार्ड्स का समूह होता है। इन सभी टैरो कार्ड के दोनों ओर कुछ चित्र जैसे कई रंग, वायु, आकाश, अंक, पृथ्वी, जल, अग्नि, और हवा जैसे चित्र बने होते हैं।

उज्जैन. टैरो कार्ड्स पर जो बाते लिखी होती हैं। उन्ही के आधार पर टैरो कार्ड रीडर आपके प्रश्नों के जवाब देता है और भविष्य के बारे में बताता है। टैरो कार्ड्स के अनुसार, 8 जून, बुधवार को मेष राशि वाले कोई कमिटमेंट न करें तो बेहतर रहेगा। इनका लकी कलर गुलाबी और लकी नंबर 4 है। वृषभ राशि वालों का दिन प्यार-मोहब्बत से गुजरेगा। इस राशि के लोगों का लकी कलर नीला और लकी नंबर 3 है। मिथुन राशि वाले अपने काम को समय पर पूरा करेंगे। इनका लकी कलर क्रीम और लकी नंबर 5 है। अन्य राशि वालों का कैसा बीतेगा दिन, आगे जानिए…

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
प्रेम मोहब्बत से भरा दिन आपके ऊर्जा तो देगा लेकिन आपके काम को प्रभावित करेगा। आज कोई कमिटमेंट न करें तो बेहतर होगा। भावनात्मक रूप से संतुलन रखने की कोशिश करें।
लकी कलर : गुलाबी, लकी नंबर : 4

वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन प्यार-मोहब्बत के साथ गुजरेगा। कार्य को लेकर आपका हमेशा उत्साहित रहना आपको सफलता के करीब लाकर खड़ा कर देगा। घर की जिम्मेदारी की चिंता सताएगी।
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 3

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
आज आपको कुछ खास काम की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। जिसे आप बखूबी अंजाम देंगे। आपकी समझ के दायरे विस्तृत होंगे। आपके अंदर की बेचैनी को अभी आप व्यक्त नहीं करेंगे।
लकी कलर : क्रीम, लकी नंबर : 5

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
आज आप स्वयं को भावनात्मक रूप से बेहतर मजबूत करेंगे। आपके रिश्तों में भी मजबूती का दिन है। कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी। काम में मिल रहे यश से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
लकी कलर : गहरा हरा, लकी नंबर : 8

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
अनिश्चितता और अनिर्णय की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। मन को शांत रखिए और आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। आज आपको अपनी गलती सुधारने का अवसर फिर से प्राप्त होगा।
लकी कलर : हरा, लकी नंबर: 4

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
आज कोई ऐसा नुकसान हो सकता है जिसका आपको पहले से अनुमान था। मन को व्यथित नहीं करें और शांत रहने से समस्याओं का समाधान भी आसाना हो जाएगा।
लकी कलर : क्रीम, लकी नंबर : 4

तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Daily Horoscope)
दिन की शुरुआत में आलस के चलते कुछ न करने का मन होगा। जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें। लेन-देन में सावधानी रखें। पुराने मित्रों से भेंट होगी। निवेश में लाभ के योग है।
लकी कलर: हल्का नीला, लकी नंबर: 10

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
आज आपको बहुत कठिनाईयों से गुजरना होगा। मन क्रोधित रहेगा, इसका मुख्य कारण किसी अपने करीबी से धोखा मिलना है। मन में चल रहा कन्फ्यूजन और विचार सुलझने लगेंगे।
लकी कलर : महरुन, लकी नंबर: 6

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
आज यात्रा के योग हैं। आप किसी कार्य को करने के बाद सूकून से बैठने के बारे में सोचेंगे। लेकिन नया काम आपके सामने होगा। बढ़ते हुई खर्चों पर काबू करना होगा।
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 6

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ है लेकिन आपको आपकी कार्यशिलता को और बढ़ाना होगा। आज रणनीति से निर्णय लेने का दिन है। बोलने से पहले एक बार विचार जरूर करें।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 6

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत अधिक नकारात्मक विचारों को लेकर आया है। अपने पर काबू रखें। आपका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। असुरक्षा से बाहर निकलें।
लकी कलर: क्रीम, लकी नंबर : 3

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
आज आप शारीरिक रूप से बीमारी की चपेट में आ सकते है सतर्क रहें। अपनों से अच्छा व्यवहार करें। अपनी गलतियों को बार-बार याद करना आपके लिए तकलीफ दायक होगा।
लकी कलर : नेवी ब्लू, लकी नंबर : 3
 

PREV

Recommended Stories

Weekly Tarot Horoscope: किसे मिलेगी गुड न्यूज-कौन बनाएगा नए बिजनेस का प्लान? जानें वीकली टैरो राशिफल से
Weekly Tarot Horoscope: किसे मिलेंगी खुशियां-कौन रहेगा परेशान? टैरो राशिफल से जानें भविष्य