Aries Tarot Horoscope 2022 मेष का टैरो वार्षिक राशिफल: नई संभावनाएं लेकर आ रहा है नया साल

Aries Tarot Horoscope 2022: साल 2022 मेष राशि के लोगों के लिए नई संभावनाओं और अवसरों का साल हैं। वार्षिक राशिफल के अनुसार मेष राशि वाले जातक 2022 की शुरुआत में अपने भविष्य के बारे में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। इसके अलावा उनके पेशेवर विकास के लिए यह समय अवधि बहुत फलदायी होगी।

Asianet News Hindi | Published : Dec 16, 2021 4:58 AM IST / Updated: Dec 31 2021, 12:21 PM IST

उज्जैन. (Aries Tarot Horoscope 2022) वर्ष 2022 शिक्षा, कॅरियर और व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी फलदायी परिणाम देने वाला साबित होगा। वर्ष 2022 में आपके नए संबंध बनेंगे जहां से आपको अपने काम और व्यवसाय में सहयोग मिलने की प्रबल संभावना है। टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए साल 2022…

कॅरियर राशिफल 2022: 2022 कॅरियर के दृष्टिकोण से मेष राशि वाले जातकों के लिए मिला-जुला फल देने वाला साल रहेगा। शुरुआत में कॅरियर में थोड़े उतार और चढ़ाव से होने की उम्मीद है। इस पूरे साल शनि ग्रह आपके दशम भाव में विराजमान रहने वाले हैं। यही वजह है कि पूरे साल कॅरियर को लेकर आप परेशानी में रह सकते हैं। शनि की इस स्थिति की वजह से आपके कॅरियर क्षेत्र में पूरे साल ज्यादा मेहनत का कम परिणाम मिलने वाली स्थिति बनी रह सकती है। यह मेहनत जातकों के लिए मानसिक तनाव का कारण भी बन सकता है। छोटे से छोटे काम में बाधा और विघ्न आ सकता है। ध्यान रखें कि इस साल कोई भी नया काम शुरू करने से पहले काफी सोच विचार लें। नए कार्य को शुरू करने के लिए पहले एक बेहतर रणनीति बनाना आपके लिए मददगार साबित हो सकती है। हालांकि सितंबर के बाद स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है।

शिक्षा राशिफल 2022: मेष राशि वाले छात्रों को इस साल के शुरुआत में आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। अप्रैल के बाद राशि के अनुसार बृहस्पति ग्रह आपकी राशि के बारहवें भाव में विराजमान होते हुए, आपके बारहवें भाव को सबसे अधिक सकारात्मक रूप से प्रभावित करेंगे और आपके प्रतियोगिता के छठे भाव को दृष्टि करेंगे। इस गोचर के प्रभाव से आपकी शिक्षा की स्थिति में सुधार होगा। इस दौरान जो छात्र उच्च शिक्षा को प्राप्त कर रहे हैं या इसकी कोशिश कर रहे हैं, उन्हें अच्छे फल प्राप्त हो सकते हैं। इसके अलावा, वर्ष 2022 के सितंबर के महीने के दौरान, सूर्य देव आपकी प्रतियोगिता के भाव में विराजमान होंगे। इसलिए उम्मीद की जा सकती है कि आपको इस दौरान सफलता मिलेगी।

आर्थिक राशिफल: आर्थिक दृष्टिकोण से जनवरी 2022 में मेष राशि के जातकों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। इस महीने में आप आर्थिक जीवन में कोई अच्छा बदलाव होने की उम्मीद कर सकते हैं या फिर इस दौरान आपको किसी तरह का आर्थिक लाभ भी हो सकता है। इस दौरान ही घर के खर्चों या जरूरत को पूरा करने के लिए विदेश से धन का आगमन होता भी दिख रहा है, क्योंकि आपके व्यय और विदेश के द्वादश भाव के स्वामी गुरु बृहस्पति आपकी आय के भाव में उपस्थित होंगे।  यह साल जाते-जाते आपको आर्थिक रूप से शुभ फल देता हुआ दिख रहा है यानी कि साल के अंत में आप खुद को आर्थिक रूप से मजबूत पा सकते हैं। पैतृक पक्ष से भी आपके लिए खुशखबरी आ सकती है। पैतृक संपत्ति में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं जोकि निश्चित रूप से आपके लिए फायदेमंद होगा।

पारिवारिक जीवन राशिफल: मेष राशि के जातकों के लिए पारिवारिक जीवन की बात की जाये तो साल 2022 सामान्य रहने वाला है। साल की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रह सकती है। इस दौरान घर में अशांति का माहौल बना रह सकता है। अगस्त तक मंगल ग्रह की दृष्टि की वजह से, आपका पारिवारिक जीवन कुछ तनावपूर्ण रह सकता है। वहीं दूसरी तरफ नवंबर के मध्य से लेकर दिसंबर के मध्य के बीच आपको पिता की बिगड़ती सेहत को लेकर सावधानी बरतनी पड़ सकती है। क्योंकि सूर्य देव जिन्हे पिता की उपाधि प्राप्त है, उनकी इस दौरान प्रतिकूल स्थिति और साथ ही आपकी राशि के नवम भाव के स्वामी गुरु बृहस्पति पर भी पाप ग्रह शनि देव की दृष्टि होगी। जिससे पिता के स्वभाव में भी इस दौरान आपको बदलाव देखने को मिल सकता है।

स्वास्थ्य राशिफल: मेष राशि के जातकों के लिए साल 2022 स्वास्थ्य के लिहाज से काफी मिला-जुला साल रहने वाला है। क्योंकि इस वर्ष आपकी राशि में ग्रहों का प्रभाव, आपको शारीरिक कष्ट पहुंचा सकता है। जिससे छोटी-मोटी शारीरिक समस्याएं और पाचन तंत्र संबंधित कुछ रोग बने रह सकते हैं। इसके साथ-साथ मई के मध्य से अगस्त तक आपको पेट की समस्या परेशान कर सकती है। इस दौरान पेट सम्बन्धी बीमारी को बिलकुल भी नजरअंदाज मत करें। इस अवधि में पेट से संबंधित कोई भी समस्या होने पर चिकित्सीय सलाह जरूर लें।

प्रेम/विवाह राशिफल: मेष राशि के जातकों के लिए साल 2022 लव लाइफ के मामले में काफी ही मिश्रित अनुभव वाला साल साबित हो सकता है। पूरे साल रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। साल के शुरुआती समय में आपको विशेष सावधानी रखनी होगी। इस दौरान प्रेमी जातक गलतफहमियों के शिकार हो सकते हैं जिसकी वजह से प्रेमी जोड़ों के बीच मनमुटाव होने की उम्मीद है। जैसे-जैसे यह साल खत्म होता जाएगा मेष राशि के जातकों का प्रेम जीवन यानी कि लव लाइफ बेहतर होने की उम्मीद है। मेष राशि वालों के लिए यह साल वैवाहिक जीवन के नजरिये से सामान्य परिणाम देने वाला साल साबित हो सकता है। इस साल दाम्पत्य रिश्तों में जातकों को उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। रिश्तों के बीच छोटी-छोटी बातों पर तिल का तार बनता दिखाई दे सकता है यानी कि बेमतलब सी बातों पर भी लंबी बहस हो सकती है। वर्ष के शुरूआती चार महीनों में आपके तनाव में वृद्धि होने की आशंका अधिक रहेगी।

भाग्यशाली अंक: मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल है और मेष राशि के जातकों का भाग्यशाली अंक छह और नौ माना जाता है।

मेष राशिफल 2022 के अनुसार ज्योतिषीय उपाय
मंगलवार के दिन बंदरों को गुड़ व चना खिलाएं, हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान जी को लाल वस्त्र अर्पित करें।
लाल रंग की टाई या रूमाल का प्रयोग करें क्योंकि यह आपके भाग्य और किस्मत के लिए शुभ साबित होगा।
महामृत्युंजय यंत्र को अपने घर में स्थापित करें और प्रतिदिन उसकी पूजा करें।
गुरुवार के दिन पूजा स्थल पर पीली दाल या केले का दान करे


अन्य राशियों का टैरो राशिफल भी पढ़िए...

Taurus Tarot Horoscope 2022 वृषभ का टैरो वार्षिक राशिफल: बहुत ही शुभ फल मिलेंगे नए साल में

Gemini Tarot Horoscope 2022 मिथुन का टैरो वार्षिक राशिफल: करियर का निर्णय जल्दबाजी में न लें

Cancer Tarot Horoscope 2022 कर्क का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल बनेंगे प्रेम विवाह के योग

Leo Tarot Horoscope 2022 सिंह का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल खरीद सकते हैं बड़ी संपत्ति

Virgo Tarot Horoscope 2022 कन्या का टैरो वार्षिक राशिफल: पारिवारिक परेशानी के कारण बना रहेगा तनाव

Libra Tarot Horoscope 2022 तुला का टैरो वार्षिक राशिफल: बिजनेस में सफलता और नौकरी में मिलेगा प्रमोशन

Scorpio Tarot Horoscope 2022 वृश्चिक का टैरो वार्षिक राशिफल: सभी मामलों में सामान्य रहेगा ये साल आपके लिए

Sagittarius Tarot Horoscope 2022 धनु का टैरो वार्षिक राशिफल: घर-परिवार में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Capricorn Tarot Horoscope 2022 मकर का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल बनेंगे धन लाभ के योग

Kumbh Tarot Horoscope 2022 कुंभ का टैरो वार्षिक राशिफल: कॅरियर में सफलता के बन रहे हैं योग

Pisces Tarot Horoscope 2022 मीन का टैरो वार्षिक राशिफल: नौकरी और बिजनेस में मिलेंगे बेहतर परिणाम
 

 

Share this article
click me!