
आजकल हर जगह नई टेक्नोलॉजी देखने को मिल रही है। ऐसे में आपका घर कैसे पीछे रह सकता है। बजट में मिलने वाले गैजेट्स आपके घर को हाईटेक बना देंगे। आजकल स्मार्ट होम गेजेट्स सिर्फ लग्जरी नहीं है बल्कि सुविधाओं का हिस्सा भी बनते जा रहे हैं। अच्छी बात यह है कि आपको यह गैजेट्स 5000 के अंदर कीमत में मिल जाएंगे। यह न सिर्फ आपके घर को मॉडर्न लुक देंगे बल्कि रोजमर्रा की कामों को भी आसान बना देंगे। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 स्मार्ट गेजेट्स के बारे में।
अगर आज भी अपने घर में आज पुराने इलेक्ट्रॉनिक इंस्ट्रूमेंट का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो अब इसे समय बदल गया है। आपको 5000 रु के अंदर आसानी से स्मार्ट प्लग मिल जाएंगे। इसकी मदद से पंखा, केतली या अन्य डिवाइस को मोबाइल से ऑन ऑफ करके कंट्रोल किया जा सकता है। यानी कि आपको छोटे-मोटे काम के लिए उठने की जरूरत बिल्कुल नहीं है।
स्मार्ट एलईडी बल्ब आप अपने मोबाइल एप या वॉइस कमांड की मदद से कंट्रोल कर सकते हैं। एक बार बेड में लेट जाने पर आपको स्विच बोर्ड के पास लाइट बंद करने नहीं जाना पड़ेगा। आप इसे केवल कमांड देकर भी बंद कर सकते हैं। अगर चाहे तो इसकी ब्राइटनेस भी कम कर सकते हैं।
घर की सुरक्षा के लिए वाई-फाई सिक्योरिटी कैमरा लगवा सकते हैं। अगर आप ज्यादा समय तक घर से बाहर रहते हैं और घर के आसपास की गतिविधियों को जानना चाहते हैं, तो वाई-फाई सिक्योरिटी कैमरा लगवाएं। अपने स्मार्टफोन पर आप लाइव वीडियो देख सकते हैं।
और पढ़ें: Baby Swing Jhula Designs: बच्चे को मिलेगी गोद सी गर्माहट, खरीदें इलेक्ट्रिक झूला
5000 के अंदर ऐसे वाई-फाई स्मार्ट स्पीकर से न सिर्फ आप अपनी पसंद के गाने चला सकते हैं बल्कि मौसम की जानकारी भी ले सकते हैं। स्मार्ट स्पीकर में वॉइस कमांड से एक नहीं बल्कि कई सारे काम हो जाते हैं। यह आपके परिवार के लिए काफी उपयोगी गैजेट साबित होगा।
अगर लाइट की बचत करना चाहते हैं, तो मोशन सेंसर लाइट रात के समय घर की अलमारी में, कमरे में या बाथरूम में लगवा सकते हैं। मोशन सेंसर लाइट के पास आते ही ये अपने आप जल जाती हैं और कुछ समय बाद बंद भी हो जाती हैं। सीढ़ियों, बाथरूम में या बेडरूम में ऐसी मोशन सेंसर लाइट लगवा सकते हैं। यह कम बजट की लाइट हैं और आपके घर को हाईटेक लुक भी देंगी।
और पढ़ें: बारिश में भीग गया फोन? ये 5 गलतियां आपके स्मार्टफोन को कर सकती हैं हमेशा के लिए खराब
नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।