फादर्स डे पर पापा को दें स्मार्ट तोहफा, ये 5 गैजेट्स जीत लेंगे उनका दिल

Published : Jun 11, 2026, 03:00 PM IST
Father's Day Gift Ideas

सार

Smart Gadgets for Dad: फादर्स डे पर पापा को कौन सा स्मार्ट गिफ्ट दें? क्या 2000 रुपये के अंदर अच्छा टेक गिफ्ट मिल सकता है? हेल्थ का ध्यान रखने वाले पापा के लिए कौन सा गैजेट बेस्ट रहेगा? जानें-

Father's Day Gift Ideas: 21 जून को फादर्स डे मनाया जाएगा। ऐसे में अगर आप अपने पापा को ऐसा गिफ्ट देना चाहते हैं जो उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाए और उनके चेहरे पर मुस्कान भी ले आए, तो स्मार्ट गैजेट्स एक बेहतरीन ऑप्शन हैं। ये गैजेट्स न सिर्फ उनकी फिटनेस और हेल्थ का ध्यान रखते हैं, बल्कि डेली रूटीन को भी ज्यादा सुविधाजनक बनाते हैं।

स्मार्ट वॉच

अगर आपके पापा अपनी हेल्थ को लेकर सजग रहते हैं, तो स्मार्ट वॉच एक शानदार गिफ्ट हो सकती है। इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, ब्लड ऑक्सीजन (SpO2), स्टेप काउंट, स्लीप ट्रैकिंग और एक्टिविटी मॉनिटर जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही फोन से कनेक्ट करके कॉल और मैसेज नोटिफिकेशन भी आसानी से देखे जा सकते हैं।

और पढे़ं- Father’s Day 2025: इस बेटी की पहल से शुरू हुई फादर्स डे की परंपरा, जानिए इसकी पूरी कहानी

सारेगामा कारवां या ब्लूटूथ स्पीकर

अगर आपके पापा पुराने गानों के शौकीन हैं, तो सारेगामा कारवां उनके लिए यादगार गिफ्ट साबित हो सकता है। इसमें पहले से ही सैकड़ों सदाबहार गानों का कलेक्शन मौजूद रहता है। इसकी कीमत लगभग 3,000 से 4,000 रुपये के बीच होती है। इसके अलावा, आप उन्हें एक पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर भी गिफ्ट कर सकते हैं, जिससे वे अपने फोन से पसंदीदा गाने आसानी से सुन सकें।

ब्लड प्रेशर और शुगर मॉनिटरिंग डिवाइस

अगर आपके पापा ब्लड प्रेशर या डायबिटीज जैसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो हेल्थ मॉनिटरिंग डिवाइस एक उपयोगी गिफ्ट हो सकता है। घर पर आसानी से इस्तेमाल किए जाने वाले ब्लड प्रेशर मॉनिटर और ग्लूकोमीटर की मदद से नियमित जांच करना आसान हो जाता है।

स्मार्ट ट्रिमर या ग्रूमिंग किट

जो पापा अपनी ग्रूमिंग का खास ध्यान रखते हैं, उनके लिए स्मार्ट ट्रिमर एक बेहतरीन गिफ्ट है। USB चार्जिंग, लंबी बैटरी लाइफ और मल्टीपल ट्रिमिंग सेटिंग्स के साथ यह दाढ़ी ट्रिम करने, शेविंग और हेयर ग्रूमिंग जैसे कई कामों में उपयोगी साबित होता है।

वायरलेस ईयरबड्स

ऑफिस कॉल, मॉर्निंग वॉक, एक्सरसाइज या ट्रैवल के दौरान वायरलेस ईयरबड्स बेहद काम आते हैं। इनमें नॉइज कैंसिलेशन, टच कंट्रोल, फास्ट चार्जिंग और शानदार साउंड क्वालिटी जैसे फीचर्स मिलते हैं। 800 से 2,000 रुपये की रेंज में भी कई अच्छे और स्टाइलिश ऑप्शन आसानी से मिल जाते हैं।

सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल

1. फादर्स डे पर सबसे अच्छा स्मार्ट गिफ्ट कौन सा है?

स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ स्पीकर और वायरलेस ईयरबड्स

2. कम बजट में कौन सा टेक गिफ्ट खरीद सकते हैं?

800 से 2,000 रुपये के बीच वायरलेस ईयरबड्स, स्मार्ट ट्रिमर और पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर अच्छे ऑप्शन हैं।

3. हेल्थ का ध्यान रखने वाले पापा के लिए कौन सा गैजेट सही रहेगा?

स्मार्टवॉच और घर पर इस्तेमाल होने वाला ब्लड प्रेशर मॉनिटर रेगुलर हेल्थ मॉनिटरिंग के लिए सही है।

PREV

नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

रोज मिलेगी कैफे स्टाइल कॉफी- ₹100 से ₹500 में बेस्ट कॉफी मेकर
बारिश में भीग गया फोन? ये 5 गलतियां आपके स्मार्टफोन को कर सकती हैं हमेशा के लिए खराब