
Amazon Freedom Sale की शुरुआत 7 अगस्त से होने जा रही है। इस दौरान स्मार्टफोन, टीवी से हटकर होम एंप्लायेज भी बंपर छूट मिलेगी। अगर आपके घर की वॉशिंग मशीन खराब हो गई है और आप नई मशीन खरीदने की सोच रही हैं तो ये अच्छा वक्त है। दरअसल, अमेजन एलजी से लेकर सैमसंग की वाशिंग मशीन पर डिस्काउंट ऑफर करेगा, जिसकी जानकारी साइट पर है, हालांकि इनपर कितने % की छूट मिलेगी, इसके बार में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
अमेजन पर सैसमंग स्मार्ट च्वाइस वॉशिंग मशीन ₹52,990 में उपलब्ध है। सेल के दौरान इस प्रोडक्ट के दाम हो सकते हैं। अगर आप 6-8 सदस्यों के परिवार में रहते हैं या फिर भारी कपड़े कंबल-पर्दे-बेडशीट की धुलाई करने के लिए इसे खरीद सकते हैं। डिजिटल इनवर्टर टेक्नोलॉजी, 13 400RMP स्पाइन स्पीड, इन बिल्ट हीटर, हाइजीन स्टीम, फोन से कंट्रोलिंग करने के लिए स्मार्ट टाइमिंग एप और 2020 साल की वारंटी वाली डिजिटल मोटर मिलती है। आप इसे पहले से कार्ट लें ताकि सेल के दौरान इसे खरीदने में आसानी हो।
ये भी पढ़ें- मोटोरोला फोन खरीदने का सही समय, सेल में मिलेंगे तगड़े ऑफर्स
दूसरे नंबर पर बोश कंपनी की 9 kg 5 Star Front फुली आटोमैटिक वॉशिंग मशीन का नाम आता है। यह ₹60,990 रु. की MRP रेंज पर आती है, जो बिना सेल शुू होने से पहले फ्लिपकार्ट पर 45% ऑफ संग ₹33,490 में एबलेबल है। वहीं, सेल के दौरान क्रेडिट कार्ड या बैंक ऑफर का लाभ लेंगे तो यह कीमत और भी ज्यादा कम हो सकती हैं। फीचर्स की बात करें तो यह 5 स्टार एनर्जी रेटिंग संग आती है। इसमें एंटी बैक्टीरिय हाईजीन वॉश, इन बिल्ट हीटर की सुविधा है। वहीं, ईको-साइलेंस ड्राइव मोटर, बिना ज्यादा शोर और वाइब्रेशन के साथ काम करता है। इसमें एंटी व्रिंकल फीचर भी देखने को मिलता है।
ये भी पढ़ें- Amazon Freedom Sale में Samsung के ये 5 फोन मचाएंगे धमाल
अमेजन पर LG 9 KG Front Load Washing Machine की कीमत 53,990 रु है। सेल शुरू होने से पहले इसे 22% डिस्काउंट संग 41,890 रु. में खरीदने का मौका मिल रहा है। अगर आप सेल के दौरान इस खरीदते हैं तो प्राइज और भी डाउन हो सकते हैं। वहीं, डिटेल की बात करें तो ये मशीन मध्यम और बड़े परिवारों के लिए बेस्ट है। इसमें AI Drive टेक्निक दी गई है जो कपड़ों के वजन और फैब्रिक की सॉफ्टनेस के आधार पर 20000 से ज्यादा वॉश पैटर्न के डेटा के आधार पर सही वॉश चुनची हैं। स्टीम फीचर, इनवर्टर डायरेक्ट ड्राइव मोटर बेहद शांत काम करती है।
अगर आप छोटे परिवार में रहते हैं तो 7-8 किलो वॉशिंग मशीन बेस्ट मानी जाती है। LG 8KG Fully Automatic Front Load, Samsung 8KG Front Load, IFP 8KG Front Load, Whirlpool 7.5KG Top Load, Whirlpool 7.5KG Top Load को विकल्प बना सकते हैं। बजट के हिसाब से आठ किलो वॉशिंग मशीन बेहतर मानी जाती है।
भारत में Top Load 10KG Washing Machine 20000-35000 रु तो Front Load 10kg मशीन की कीमत फीचर्स और टेक्नोलॉजी के हिसाब से 35,000-60000 रु. तक जा सकती है।
वॉशिंग मशीन का चुनाव परिवार के सदस्यों की संख्या के अनुसार करें
अगर आपका बजट कम हैं तो TOP Load Fully Automatic Washing Machine को विकल्प बनाएं। वहीं, बेहतरीन वॉश क्वालिटी, कम पानी और बिजली की खपत चाहते हैं, Front Load Fully Machine चुनें।
नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।