iPhone Ultra News: Apple का पहला फोल्डेबल फोन, डिस्प्ले से कैमरे तक सब कुछ होगा खास

Published : Apr 20, 2026, 04:09 PM IST

Apple जल्द ही अपना पहला फोल्डेबल आईफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोन का नाम 'iPhone Ultra' हो सकता है। यह Apple का सबसे हाई-एंड आईफोन भी होगा। आइए जानते हैं iPhone Ultra में मिलने वाले कुछ खास फीचर्स के बारे में।

PREV
16
1. बुक-स्टाइल डिजाइन
iPhone Ultra का डिजाइन काफी अलग होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फोन बुक-स्टाइल डिजाइन के साथ आएगा। फोल्ड होने पर यह एक आईपैड मिनी के साइज का हो सकता है। इसके इनर स्क्रीन में क्रीज-फ्री डिस्प्ले और टाइटेनियम बॉडी मिलने की उम्मीद है।
26
2. बाहरी और अंदर की डिस्प्ले में खास
iPhone Ultra की बाहरी डिस्प्ले 5.3 से 5.5 इंच की हो सकती है। वहीं, इसकी अंदर की डिस्प्ले 7.6 से 7.8 इंच तक की हो सकती है। इसकी बाहरी स्क्रीन आईफोन मिनी और अंदर की स्क्रीन आईपैड मिनी की याद दिलाएगी।
36
3. पीछे की तरफ हो सकते हैं 2 रियर कैमरे
iPhone Ultra में पीछे की तरफ दो रियर कैमरे मिल सकते हैं। इसमें एक 48-मेगापिक्सल का मेन सेंसर और दूसरा 48MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस होगा। हालांकि, इस फोन में बेहतर जूम वाला टेलीफोटो लेंस नहीं मिलेगा। दोनों डिस्प्ले पर 18MP का सेंटर स्टेज सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है, जो होल-पंच डिजाइन में आएगा।
46
4. आईपैड जैसा लेआउट
इस फोन को एक मिनी आईपैड की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकेगा, इसलिए यह मल्टी-टास्किंग पर फोकस करेगा। उम्मीद है कि iPhone Ultra के लिए कुछ खास सॉफ्टवेयर फीचर्स भी दिए जाएंगे। इसका लेआउट आईपैड जैसा हो सकता है और यह iOS 27 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल सकता है।
56
5. लेटेस्ट A20 प्रो चिप-C2 सेलुलर मॉडेम
Apple का यह पहला फोल्डेबल फोन लेटेस्ट A20 प्रो चिप और Apple के अपने C2 सेलुलर मॉडेम से लैस होगा। यही चिप और मॉडेम सितंबर में लॉन्च होने वाले iPhone 18 Pro में भी मिलने की उम्मीद है। फोन में 12GB रैम और LPDDR5 जैसी तकनीकी खूबियां भी होंगी।
66
6. iPhone Ultra में टच आईडी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple अपने फोल्डेबल आईफोन में फेस आईडी नहीं देगा। इसकी जगह, iPhone Ultra में टच आईडी शामिल किया जा सकता है। यह सेंसर पावर बटन में ही दिया जाएगा, जैसा कि आईपैड एयर और आईपैड मिनी में देखने को मिलता है।

नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories