YouTube New Feature: अब आपके फोन से हमेशा के लिए गायब हो जाएंगे Shorts, बस ये एक सेटिंग बदल लें

Published : Apr 16, 2026, 03:09 PM IST

YouTube Zero Minute Feature: यूट्यूब ने एक नया फीचर लॉन्च किया है। जिसकी मदद से एक क्लिक में फालतू Shorts Feed गायब हो जाएगी। इस फीचर का नाम '0 Minute' है। जानिए यह नया फीचर क्या है और कैसे आप इसे एक्टिवेट करके घंटों समय बर्बाद होने से बचा सकते हैं।

PREV
15

YouTube का नया फीचर क्या है?

क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि आप यूट्यूब पर कोई काम की चीज देखने जाते हैं, लेकिन शॉर्ट्स के चक्कर में फंसकर घंटों बर्बाद कर देते हैं? रील स्क्रॉल करते-करते कब 2 घंटे बीत जाते हैं, पता ही नहीं चलता। इसी से बचने के लिए यूट्यूब आपके लिए एक ऐसा कमाल का बटन लेकर आया है, जिससे आपकी यह 'लत' झटके में छूट जाएगी। यूट्यूब ने अपनी ऐप में एक नया 'Time Management' फीचर जोड़ा है। इसकी सबसे खास बात यह है कि अब आप शॉर्ट्स देखने की अपनी लिमिट को '0 Minute' पर सेट कर सकते हैं। यानी जैसे ही आप यह सेटिंग करेंगे, आपकी स्क्रीन से शॉर्ट्स का नामोनिशान मिट जाएगा।

25

YouTube App पर अब एक भी 'Shorts' नहीं दिखेगा

यूट्यूब की प्रवक्ता मैकेंजी स्पिलर ने कंफर्म किया है कि यह फीचर अब सभी के लिए रोलआउट किया जा रहा है। पहले यह सिर्फ बच्चों के लिए था, लेकिन अब बड़े भी इसका फायदा उठा सकेंगे। इस खास सेटिंग को ऑन करते ही आपका Shorts Tab खाली हो जाएगा। होम स्क्रीन पर आने वाले फालतू के वीडियो सुझाव बंद हो जाएंगे और वहां सिर्फ एक मैसेज दिखेगा कि आपने अपनी लिमिट पूरी कर ली है।

35

यूट्यूब का यह फीचर आपके कितने काम का है?

पढ़ाई और काम में लगेगा मन: अगर आप स्टूडेंट हैं या वर्किंग प्रोफेशनल, तो अब काम की वीडियो देखते वक्त आपका ध्यान शॉर्ट्स की तरफ नहीं भटकेगा।

बच्चों के लिए बेस्ट: अब पेरेंट्स को टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। आप बच्चों के फोन में शॉर्ट्स को पूरी तरह 'ब्लॉक' कर सकते हैं।

साफ-सुथरी होम स्क्रीन: अगर आपको शॉर्ट्स पसंद नहीं हैं, तो अब आपको जबरदस्ती इसके थंबनेल नहीं देखने पड़ेंगे। आपकी ऐप बिल्कुल क्लीन दिखेगी।

45

यूट्यूब शॉर्ट्स कैसे गायब करें?

  • सबसे पहले अपने YouTube ऐप की Settings में जाएं और वहां Time Management का ऑप्शन ढूंढें।
  • यहां आपको 'Shorts Feed Limit' का एक बटन दिखेगा, उसे ऑन (Toggled On) कर दें।
  • अब समय सीमा (Time Limit) में जाकर '0 Minute' सेट कर दें। बस आपका काम हो जाएगा।
55

YouTube का नया फीचर न दिखे तो क्या करें?

यूट्यूब का यह नया फीचर धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंच रहा है। अगर आपको अभी अपनी सेटिंग्स में यह नहीं दिख रहा, तो एक बार अपना YouTube ऐप अपडेट जरूर कर लें। इसके बाद फीचर आपको दिख सकता है।

नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories