Alternative to LPG Gas Cooking: LPG की किल्लत और बढ़ती गैस कीमतों के बीच सोलर कुकर एक सस्ता और आसान विकल्प बन सकता है। करीब 1500 रुपए से शुरू होने वाला यह कुकर सूरज की धूप से खाना पकाता है। जानिए सोलर कुकर की कीमत, फायदे और इसे कहां से खरीद सकते हैं।
देश में जब भी एलपीजी सिलेंडर की कमी या कीमत बढ़ने की खबर आती है तो सबसे ज्यादा असर किचन पर पड़ता है। कई घरों में लोगों को चिंता होने लगती है कि अगर गैस समय पर न मिली तो रोज का खाना कैसे बनेगा। इसी बीच LPG, बिना इंडक्शन और बिना कोयला-लकड़ी के एक शानदार विकल्प है, सोलर कुकर। ऐसा कुकर जिसमें खाना गैस या बिजली से नहीं, बल्कि सूरज की धूप से बनता है। दिलचस्प बात यह है कि यह तकनीक कोई नई नहीं है, लेकिन अब एलपीजी की अनिश्चित सप्लाई और बढ़ती कीमतों के बीच यह तरीका टेंशन को दूर करने वाला हो सकता है।
25
क्या होता है सोलर कुकर और कैसे बनता है खाना?
सोलर कुकर एक ऐसा कुकिंग डिवाइस है जो सूरज की रोशनी को गर्मी में बदलकर खाना पकाता है। इसमें लगे शीशे और रिफ्लेक्टर धूप को अंदर कैद कर लेते हैं, जिससे तापमान इतना बढ़ जाता है कि उसमें खाना आसानी से पक सकता है। अच्छी धूप में इसमें दाल, चावल, सब्जी, खिचड़ी, उबले आलू और यहां तक कि चाय भी बनाई जा सकती है। आमतौर पर खाना पकने में करीब 1.5 से 2 घंटे का समय लगता है। सबसे खास बात यह है कि इसमें न गैस खर्च होती है, न बिजली और न ही धुआं निकलता है।
35
कितनी होती है सोलर कुकर की कीमत?
भारत में सोलर कुकर कई तरह के मिलते हैं और उनकी कीमत भी उसी हिसाब से होती है।
पैनल सोलर कुकर: लगभग 1,500 रुपए से 3,000 रुपए
बॉक्स टाइप सोलर कुकर: लगभग 2,500 रुपए से 5,000 रुपए
पैराबोलिक सोलर कुकर: लगभग 3,500 रुपए से 8,000 रुपए या उससे ज्यादा
सरकारी एजेंसियों के जरिए मिलने वाले कुछ बॉक्स टाइप सोलर कुकर की कीमत करीब 3,000 रुपए से 3,500 रुपए तक भी हो सकती है और कई राज्यों में इस पर सब्सिडी भी दी जाती है।
अगर आप सोलर कुकर खरीदना चाहते हैं तो अब इसे ढूंढना मुश्किल नहीं है। यह कई ऑनलाइन वेबसाइट्स पर आसानी से मिल जाता है, जैसे-
Amazon
Flipkart
IndiaMART
TradeIndia
इसके अलावा कई शहरों में सोलर प्रोडक्ट की दुकानें और राज्य की रिन्यूएबल एनर्जी एजेंसियां भी इसे बेचती हैं।
55
LPG बचाने का आसान तरीका बन सकता है सोलर कुकर
एक बार सोलर कुकर घर में आ जाए तो धूप वाले दिनों में दोपहर का खाना आसानी से इसमें बनाया जा सकता है। इससे गैस सिलेंडर की खपत भी कम हो सकती है। एलपीजी की बढ़ती कीमत और सप्लाई की अनिश्चितता के दौर में सोलर कुकर सिर्फ एक प्रयोग नहीं, बल्कि आने वाले समय की एक स्मार्ट किचन तकनीक बन सकता है। हो सकता है आने वाले दिनों में कई घरों की रसोई में सिलेंडर के साथ-साथ सूरज की धूप भी खाना पकाती नजर आए।
नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।