सोना-चांदी छोड़ पहनें ये डिजिटल रिंग, फिटनेस के साथ मिलेगा स्टाइल भी

Published : Jun 23, 2026, 07:30 AM IST

Digital Ring: डिजिटल रिंग्स आज की सबसे ट्रेंडी स्मार्ट एक्सेसरी बन चुकी हैं। हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन, स्लीप ट्रैकिंग और स्टाइलिश डिजाइन के साथ जानिए डिजिटल रिंग्स की खासियत और बेहतरीन ऑप्शन...

PREV
15
डिजिटल रिंग की खासियत

डिजिटल रिंग एक स्मार्ट वेयरेबल डिवाइस है, जो हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन (SpO2), बॉडी टेम्परेचर और डेली फिटनेस एक्टिविटी को ट्रैक कर सकती है। इसका आकार छोटा और कॉम्पैक्ट होता है, इसलिए इसे पूरे दिन आराम से पहना जा सकता है। इसका डिजाइन इतना क्लासी होता है कि पहली नजर में यह किसी महंगी गोल्ड या प्लैटिनम रिंग जैसी दिखाई देती है।

और पढे़ं- Noise Smart Watch पर 77% तक ऑफ, ऑफिस जाने वाली महिलाएं देखें बेस्ट ऑप्शन!

25
मॉडर्न डिजिटल रिंग डिजाइन

अगर आप लेटेस्ट टेक्नोलॉजी पसंद करते हैं, तो डिजिटल डिस्प्ले वाली नेक्स्ट जेनरेशन स्मार्ट रिंग आपके लिए बेस्ट हो सकती है। स्टेनलेस स्टील बॉडी से बनी ये रिंग कैलोरी ट्रैकिंग, स्लीप मॉनिटरिंग, ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग और हार्ट रेट ट्रैकिंग जैसे फीचर्स से लैस होती है। इसे स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सभी हेल्थ डेटा आसानी से देखा जा सकता है।

35
बजट-फ्रेंडली डिजिटल रिंग

अगर आपका बजट कम है, तो बाजार में किफायती डिजिटल रिंग्स भी अवेलेबल हैं। कुछ फिंगर काउंटर रिंग्स एलसीडी डिस्प्ले और रीसेट बटन के साथ आती हैं। खासतौर पर नाम जप या काउंटिंग करने वाले लोग ये रिंग चुनें। इनका डिजाइन सिंपल होने के साथ-साथ उपयोग में भी आसान होता है।

45
यूनिक डिजाइन स्मार्ट रिंग

जो लोग सिंपल डिजाइन की बजाय कुछ अलग और स्टाइलिश पसंद करते हैं, उनके लिए यूनिक डिजाइन स्मार्ट रिंग एक अच्छा ऑप्शन है। इसमें एडजस्टेबल रिंग बैंड, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, अलार्म फीचर, OLED डिस्प्ले और रिचार्जेबल बैटरी जैसी सुविधाएं मिलती हैं। ये रिंग्स अलग-अलग साइज जैसे 18mm, 20mm और 22mm में मिल जाती हैं।

55
रोज गोल्ड डिजिटल रिंग

रोज गोल्ड फिनिश वाली स्मार्ट रिंग्स इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। इनका लुक बिल्कुल असली गोल्ड ज्वेलरी जैसा दिखाई देता है, लेकिन इनमें एडवांस स्मार्ट फीचर्स होते हैं। स्टेनलेस स्टील से बनी ये रिंग्स हल्की, टिकाऊ और कंफर्टेबल होती हैं। हेल्थ मॉनिटरिंग के साथ इनमें मैग्नेटिक चार्जिंग और कई स्मार्ट ऐप्स का सपोर्ट भी मिलता हैं।

सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल

1. डिजिटल रिंग क्या काम करती है?

डिजिटल रिंग हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन, स्लीप और फिटनेस एक्टिविटी को ट्रैक करने में मदद करती है।

2. क्या डिजिटल रिंग स्मार्टफोन से कनेक्ट होती है?

हां, स्मार्ट रिंग्स ब्लूटूथ के जरिए मोबाइल ऐप से कनेक्ट हो जाती हैं।

3. डिजिटल रिंग की बैटरी कितने दिन चलती है?

मॉडल के अनुसार बैटरी 5 से 10 दिन या उससे ज्यादा समय तक चल सकती है।

नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories